फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   7 Animals Burned Alive in Hut Fire Gas Cylinder Explodes One Youth Injured

Dausa: झोपड़ी में लगी आग से 7 पशु जिंदा जले: गैस सिलेंडर फटा, एक युवक घायल

Wed, 22 Apr 2026 11:21 AM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: दौसा ब्यूरो Updated Wed, 22 Apr 2026 11:21 AM IST
सार

Dausa: दौसा के लालसोट क्षेत्र के डीडवाना गांव की देवन्या ढाणी में एक कच्चे घर में लगी भीषण आग में सात बकरियां जिंदा जल गईं और गैस सिलेंडर फटने से एक युवक झुलस गया। स्थानीय लोगों और दमकल टीम की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।  

विज्ञापन
7 Animals Burned Alive in Hut Fire Gas Cylinder Explodes One Youth Injured
दौसा सिलेंडर फटने से आग ने लिया विकराल रूप

विस्तार

दौसा जिले के लालसोट क्षेत्र के डीडवाना गांव की देवन्या ढाणी में एक कच्चे घर में भीषण आग लग गई। इस हादसे में सात बकरियां जिंदा जल गईं। आग के दौरान गैस सिलेंडर फटने से एक युवक झुलस गया। आसपास के लोगों ने ट्यूबवेल चलाकर आग बुझाने का प्रयास किया।

विज्ञापन

छप्परपोश में अचानक लगी आग

विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, देवन्या ढाणी निवासी हरदयाल महावर और दिनेश महावर के कमरे के पास बने छप्परपोश में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि छप्परपोश के अंदर बंधी सात बकरियां जिंदा जल गईं। पास में रखा एक गैस सिलेंडर भी आग की चपेट में आने से फट गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पशुओं को बचाने में युवक झुलसा

बकरियों को बचाने के प्रयास में युवक दिनेश महावर झुलस गया। स्थानीय लोगों ने ट्यूबवेल चलाकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। सूचना मिलने पर दमकल मौके पर पहुंची। दमकलकर्मी एहसान भाई, खालीक खान और गौरव पारीक ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

ये भी पढ़ें: बालोतरा के बायतु में बड़ा सड़क हादसा: स्कूल बस और ट्रक की टक्कर में 10 छात्र घायल, 5 की हालत गंभीर

लाखों का नुकसान, सहायता का आश्वासन
इस अग्निकांड में छप्परपोश में रखा अनाज, पशुओं का चारा और अन्य कीमती सामान जलकर राख हो गया, जिससे पीड़ित को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। पशु चिकित्सक ने मृत बकरियों का पोस्टमार्टम किया। मौके पर पहुंचे पटवारी ने मौका रिपोर्ट तैयार कर पीड़ित को सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed