{"_id":"664eba7f6c1f914bd80f69d5","slug":"107-people-fell-ill-after-eating-mawa-mishri-in-bhaat-program-in-dausa-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: भात कार्यक्रम में मावा मिश्री खाने से 107 लोग बीमार, स्वास्थ्य केंद्र में बेड कम पड़े, 27 गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: भात कार्यक्रम में मावा मिश्री खाने से 107 लोग बीमार, स्वास्थ्य केंद्र में बेड कम पड़े, 27 गंभीर
Thu, 23 May 2024 09:09 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 23 May 2024 09:09 AM IST
सार
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलोना पर धीरे-धीरे फूड पॉइजनिंग के शिकार लोगों की संख्या बढ़ती गई और बीमारों की संख्या 107 हो गई। 80 लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। 27 गंभीर लोगों को जिला अस्पताल लालसोट रेफर किया गया।
विज्ञापन
फूड पॉइजनिंग से 107 लोग हुए बीमार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दौसा जिले के लालसोट में फूड पॉइजनिंग से 107 लोग बीमार हो गए। लालसोट क्षेत्र के बिलोना गांव में भात के कार्यक्रम दौरान इन लोगों ने मिश्री मावा खाया था। इसी कारण से इनके बीमार होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
लालसोट बीसीएमओ डॉ पवन जैन ने बताया कि बीती रात बिलोना गांव में एक शादी में भात का कार्यक्रम चल रहा था। जहां इन बीमार लोगों ने मिश्री मावा खाया और कुछ देर बाद पेट दर्द, उल्टी, दस्त की शिकायत होने लगी। बीमार लोगों को एक-एक कर बिलोना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलोना पर धीरे-धीरे फूड पॉइजनिंग के शिकार लोगों की संख्या बढ़ती गई और बीमारों की संख्या 107 हो गई। 80 लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। एक साथ इतने बीमार लोगों के पहुंचने से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलोना में बेड कम पड़ गए। 27 गंभीर लोगों को जिला अस्पताल लालसोट रेफर किय गया।
विज्ञापन
फूड प्वाइजन की सूचना पर दौसा सीएमएचओ डॉ सीताराम मीणा, लालसोट बीसीएमओ डॉक्टर पवन जैन सहित विभाग के जिम्मेदार अस्पताल पहुंचे और मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। सीएमएचओ सीताराम मीणा ने बताया कि रात 12:00 बजे से फूड प्वाइजनिंग के मरीजों के आना शुरू हुआ और सुबह 4:00 बजे तक इन लोगों की संख्या 107 हो गई। तमाम भर्ती मरीजों की तबीयत में सुधार होने के चलते सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
जानकारी के अनुसासर बिलोना गांव में अपनी बहन के यहां भात देने आए भातई खुद अपने साथ मिश्री मावा लेकर आए थे। सभी भाड़ोती से बिलोना आए थे। भात कार्यक्रम के दौरान उसी मिश्री मावा को खाकर लोग बीमार हो गए।