फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   107 people fell ill after eating Mawa Mishri in Bhaat program in Dausa

Rajasthan: भात कार्यक्रम में मावा मिश्री खाने से 107 लोग बीमार, स्वास्थ्य केंद्र में बेड कम पड़े, 27 गंभीर

Thu, 23 May 2024 09:09 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 23 May 2024 09:09 AM IST
सार

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलोना पर धीरे-धीरे फूड पॉइजनिंग के शिकार लोगों की संख्या बढ़ती गई और बीमारों की संख्या 107 हो गई। 80 लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया।  27 गंभीर लोगों को  जिला अस्पताल लालसोट रेफर किया गया।

विज्ञापन
107 people fell ill after eating Mawa Mishri in Bhaat program in Dausa
फूड पॉइजनिंग से 107 लोग हुए बीमार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा जिले के लालसोट में फूड पॉइजनिंग से 107 लोग बीमार हो गए। लालसोट क्षेत्र के बिलोना गांव में भात के कार्यक्रम दौरान इन लोगों ने मिश्री मावा खाया था। इसी कारण से इनके बीमार होने की संभावना जताई जा रही है। 

विज्ञापन


लालसोट बीसीएमओ डॉ पवन जैन ने बताया कि बीती रात बिलोना गांव में एक शादी में भात का कार्यक्रम चल रहा था। जहां इन बीमार लोगों ने मिश्री मावा खाया और कुछ देर बाद पेट दर्द, उल्टी, दस्त की शिकायत होने लगी। बीमार लोगों को एक-एक कर बिलोना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलोना पर धीरे-धीरे फूड पॉइजनिंग के शिकार लोगों की संख्या बढ़ती गई और बीमारों की संख्या 107 हो गई। 80 लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। एक साथ इतने बीमार लोगों के पहुंचने से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलोना में बेड कम पड़ गए। 27 गंभीर लोगों को  जिला अस्पताल लालसोट रेफर किय गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फूड प्वाइजन की सूचना पर दौसा सीएमएचओ डॉ सीताराम मीणा, लालसोट बीसीएमओ डॉक्टर पवन जैन सहित विभाग के जिम्मेदार अस्पताल पहुंचे और मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। सीएमएचओ सीताराम मीणा ने बताया कि रात 12:00 बजे से फूड प्वाइजनिंग के मरीजों के आना शुरू हुआ और सुबह 4:00 बजे तक इन लोगों की संख्या 107 हो गई। तमाम भर्ती मरीजों की तबीयत में सुधार होने के चलते सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। 


जानकारी के अनुसासर बिलोना गांव में अपनी बहन के यहां भात देने आए भातई खुद अपने साथ मिश्री मावा लेकर आए थे। सभी भाड़ोती से बिलोना आए थे। भात कार्यक्रम के दौरान उसी मिश्री मावा को खाकर लोग बीमार हो गए।        

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed