{"_id":"650c79981dcd5fcaa6053f15","slug":"dausa-s-sainthal-police-station-caught-illegal-liquor-worth-nine-lakhs-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dausa: पुलिस ने पकड़ी नौ लाख की शराब, गोभी के कट्टों में ले जा रहे थे तस्कर, चुनाव में बांटने की थी तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa: पुलिस ने पकड़ी नौ लाख की शराब, गोभी के कट्टों में ले जा रहे थे तस्कर, चुनाव में बांटने की थी तैयारी
Thu, 21 Sep 2023 10:43 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 21 Sep 2023 10:43 PM IST
सार
अवैध शराब यूपी नंबर की एक लोडिंग वाहन में गोभी के कट्टों में भर रखी थी। शराब की कीमत करीब 9 लाख से अधिक बताई जा रही है।
विज्ञापन
पकड़ी गई शराब के साथ पुलिस टीम।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दौसा जिले के सैथल थाने ने कार्रवाई करते हुए 9 लाख 40 हजार रुपये की शराब ज़ब्त की है। यह शराब गोभी के कट्टों में भरकर ले जाई जा रही थी। जिसे गश्त के दौरान पकड़ा गया है। चुनाव के मद्देनजर इस पकड़ी गई इस शराब को बाहर ले जाने की तैयारी थी।
विज्ञापन
सैंथल पुलिस ने तस्करी के लिए ले जाई जा रही अवैध शराब को जप्त करने में एक बड़ी सफलता हासिल की है। अवैध शराब यूपी नंबर की एक लोडिंग वाहन में गोभी के कट्टों में भर रखी थी। जिसे एनएच 148 पर गश्त के दरमियान जब्त कर लिया गया। शराब की कीमत करीब 9 लाख से अधिक बताई जा रही है। राजस्थान आबकारी अधिनियम 1950 के तहत फिलहाल जांच जारी है।
विज्ञापन
दौसा एसपी वंदिता राणा के ने बताया कि एडिशनल एसपी बजरंग सिंह शेखावत और सीओ कालूराम मीणा के सुपरविजन में एसएचओ सैंथल घासीराम मीना ने इस कार्यवाही को अंजाम दिया। सैथल थानाध्यक्ष घासी लाल ने बताया कि रात्री गश्त के दरमियान एनएच 148 पर झेरा मोड़ बापी पर उत्तर प्रदेश नंबर की एक गाड़ी को रोकने पर तलाशी के दरमियान शराब मिली तलाश के दौरान ट्रक चालक अंधेरे का फायदा उठा के भागने में कामयाब हो गया।
विज्ञापन
तलाशी में 112 पेटियां गोभी के कट्टों के नीचे दबा दबा कर रखी हुई थी। शराब में रॉयल क्लासिक व्हिस्की भरी हुई थी। जिसकी कीमत करीब 9 लाख 40 हजार रुपये आसपास बताई गई है। शराब बाहर भेजने की तैयारी थी।
इस टीम ने की कार्रवाई
इस कार्रवाई में और कांस्टेबल धर्म सिंह शिवदत्त राजेंद्र कुमार और कांस्टेबल गोपीचंद मनमोहन मदनलाल पूरणमल और जगन प्रसाद की प्रमुख भूमिका रही।