फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa: Robbery on domestic gas less supply of LPG gas in cylinders of consumers large level fraud exposed

Dausa News: घरेलू सिलेंडर से बड़े स्तर की ठगी उजागर, ग्राहकों को दी जा रही कम एलपीजी गैस की सप्लाई

Sun, 30 Jul 2023 02:18 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Sun, 30 Jul 2023 02:18 PM IST
सार

Dausa: दौसा में घरेलू गैस सिलेंडर को लेकर बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। ग्राहकों को भारत गैस के सिलेंडर में तीन से चार किलो गैस कम मिल रही है, जिसको लेकर लोगों में भारी रोष है। 

विज्ञापन
Dausa: Robbery on domestic gas less supply of LPG gas in cylinders of consumers large level fraud exposed
गैस सिलेंडर तोलने के दौरान उनका वजन कम निकला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के दौसा जिले में घरेलू सिलेंडर से बड़े स्तर की ठगी का मामला सामने आया है। भारत गैस के ग्राहकों को एलपीजी सिलेंडरों में तीन से चार किलो तक गैस कम मिलने का मामला उजागर हुआ है। इससे ग्राहक खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। ग्राहकों की कीमती गैस पर यह डाका न जाने कब से पड़ रहा था। लेकिन जिम्मेदारों ने कभी कोई कार्रवाई नहीं की। ग्राहक धोखा खाते रहे।
विज्ञापन


एक तरफ जहां दिन-प्रतिदिन घरेलू गैस महंगी होती चली जा रही है। लेकिन दौसा में घरेलू गैस के सिलेंडरों में तीन से चार किलो तक गैस कम होने से उसी वजन की गैस 1108 रुपये की बजाय 1350 के करीब कीमत पर उपभोक्ता के घर पहुंच पा रही है।
विज्ञापन


संतोष गुप्ता के घर सिलेंडर पहुंचा, तो पत्नी को कम लगा वजन 
दौसा में भारत गैस के उपभोक्ता संतोष गुप्ता के घर सिलेंडर पहुंचा तो उनकी पत्नी को सिलेंडर को उठाते समय कम वजन का आभास हुआ। इसके बाद संतोष गुप्ता ने सामने की एक दुकान के तौल-कांटे पर सिलेंडर को तुलवाया। जहां उन्हें एक सिलेंडर में तीन किलो 500 ग्राम गैस कम मिली। इतनी ज्यादा मात्रा में गैस कम मिलने की खबर कॉलोनी में आग की तरह फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर के सिलेंडरों में भी गैस कम मिली
इसी बीच श्याम मंदिर परिसर में काम में लिए जा रहे सिलेंडरों को उठाने पर उनमें भी गैस कम होने का आभास हुआ। इसके बाद लोगों ने अपने घर रखे सिलेंडरों को लाकर तौलने का सिलसिला शुरू कर दिया। लगभग सभी के सभी सिलेंडरों में तीन से चार किलो के बीच गैस कम मिली तो गैस चोरी के खेल का मामला सामने आया।

गैस कंपनी के खिलाफ लोगों में भारी रोष
इससे लोगों में गैस कंपनी के खिलाफ भारी रोष व्याप्त हो गया है। उपभोक्ता अब अपने आप को ठगा महसूस करने लगे हैं। उनका कहना है कि गैस कंपनियां या एजेंसियां गैस चोरी कर ग्राहकों को लूट रही हैं। हमारी गैस पर डाका क्यों डाला जा रहा है। उच्च स्तर पर ग्राहकों ने इसकी शिकायत करने का फैसला किया है। लोगों का कहना है कि न जाने भारत गैस कंपनी कितने दिन से उपभोक्ताओं को भारी चपत लगा रही है।

पहली बार गड़बड़ी मिलने पर 5000 रुपये तक का ही लगेगा जुर्माना
जिला माप तौल अधिकारी रमन यादव का कहना है कि इस तरह के मामलों में पहली बार गड़बड़ी सामने आने पर 1000 से 5000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जाता है। उसके बाद दोबारा शिकायत आने पर ही जुर्माने सहित सीज की कार्रवाई भी की जाती है। इस मामले की जानकारी कर जांच की जाएगी। उसके बाद में नियमानुसार जुर्माना लगाकर गैस एजेंसी को दंडित किया जाएगा। 


इस मामले पर स्थानीय सदाशिव गैस एजेंसी भारत गैस के संचालक सुरेंद्र मीणा से बात की गई। मीणा का कहना था कि हो सकता है सिलेंडरों में गैस कम हो, उसका कारण सिलेंडर में लीकेज हो सकता है। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि ये लीकेज का मामला नहीं, चोरी का मामला है। बिना गैस लीक हुए ही लगभग सभी सील पैक सिलेंडरों से तीन से चार किलो गैस कम कैसे पाई गई। एक निश्चित मात्रा में ही अधिकांश सिलेंडर में गैस कम होना एक बड़े घोटाले को उजागर करता है। अब यदि जिला माप तौल विभाग और भारत गैस के आला अधिकारी इस मामले में तह तक जाएंगे, तो पूरे खेल उजागर हो सकता है। लेकिन सांठगांठ से यदि मामला चल रहा हो और पूरे कुएं में ही भांग पड़ी हो, तो जनता को न्याय और हक कौन दिलाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed