फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa police arrested one accused with one lakh 16 thousand cash in theft case in HP Gas Agency

Dausa: एचपी गैस एजेंसी में हुई चोरी का खुलासा, एक लाख 16 हजार नकदी सहित एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी

Mon, 17 Apr 2023 12:24 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 17 Apr 2023 12:24 PM IST
सार

दौसा रेलवे ओवर ब्रिज के पास एचपी गैस एजेंसी में हुई करीब पांच लाख की चोरी के मामले का पुलिस थाना कोतवाली और डीएसटी टीम ने खुलासा कर दिया है। घटना में शामिल एक आरोपी को करीब एक लाख 16 हजार नकदी के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, उसके साथी आरोपी की तलाश जारी है।

विज्ञापन
Dausa police arrested one accused with one lakh 16 thousand cash in theft case in HP Gas Agency
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के दौसा जिले में पुलिस थाना कोतवाली और डीएसटी टीम ने एचपी गैस एजेंसी में चोरी के आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई और मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई कर चोरी का खुलासा किया है। दरअसल, दो अप्रैल को रात में दौसा रेलवे ओवर ब्रिज के पास के एचपी गैस एजेंसी में करीब पांच लाख की चोरी हुई थी। इस मामले के खुलासे में सीसीटीवी कैमरे का अहम योगदान रहा। इस वजह से एक आरोपी को फुटेज में पहचान कर गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से एक लाख 15 हजार 840 रुपये की राशि भी बरामद की गई है।

विज्ञापन


कोतवाल लाल सिंह यादव ने बताया कि आरोपी लोकेश कुमार पुत्र सुरेंद्र कुमार (28) को श्याम नगर आगरा रोड जयपुर से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी काबलेश्वर थाना सैंथल, मधुवन विहार कॉलोनी थाना कोतवाली जिला दौसा का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 1,15,840 रुपये नकदी बरामद करने में सफलता हासिल की है। अभी तक एक और आरोपी पुलिस की गिरफ्त से फरार है। अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है। इस वारदात में गिरफ्तार आरोपी का साथी विमलेश कुमार पुत्र बाबूलाल जो निवासी चैनपुरा बापी भी शामिल होना बताया जा रहा है। उसके बारे में गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है। उसके पास बाकी की रकम होना भी बताया जा रहा है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि साथी आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और आरोपी से पूछताछ जारी है। आने वाले समय में दौसा पुलिस को इस आरोपी से और भी खुलासे होने की उम्मीद है। जल्द ही पुलिस के अनुसार दूसरा आरोपी भी सलाखों के पीछे होगा। उधर, आरोपी को जब कोर्ट में पेश किया गया तो उसे एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed