फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News Voice of development raised in Mahwa Municipality meeting

Dausa News: महवा नगर पालिका की बैठक में उठी विकास की आवाज, इन कार्यों की लेकर चर्चा की गई

Thu, 18 Jan 2024 08:37 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 18 Jan 2024 08:37 PM IST
सार

दौसा जिले के तहत आने वाली महवा नगर पालिका की गुरुवार को बैठक हुई। बैठक के दौरान नगर पालिका में विकास करवाने को लेकर लोगों ने एक सुर में आवाज उठाई।

विज्ञापन
Dausa News Voice of development raised in Mahwa Municipality meeting
महवा नगर पालिका की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा में महवा नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र मीणा ने नगर पालिका अध्यक्ष की उपस्थिति में बैठक की शुरुआत की। इस दौरान उपस्थित पार्षदों को संबोधित करते हुए विधायक राजेंद्र प्रधान ने कहा, आज से आप सब महवा के विधायक हैं। आपकी सहमति से ही अब महवा क्षेत्र में विकास कार्य होंगे।

विज्ञापन


विधायक राजेंद्र मीणा ने कहा कि अब तक क्या हुआ, इसे छोड़कर हम आप अब क्या हमारे शहरवासियों के हितों को ध्यान में रखते हुए कर सकते हैं, इस पर ध्यान देना है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र में अब जो भी निर्माण कार्य या कार्य होंगे, वह क्वॉलिटी युक्त होने चाहिए, इसमें किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


महवा नगर पालिका मीटिंग में महवा के प्राचीन किले वाली देवी मंदिर के सौंदर्यीकरण चारदीवारी, स्वागत गेट, ट्यूबवेल और अतिक्रमण को लेकर चर्चा की गई। उसके बाद श्री कृष्ण गोपाल गौशाला की चारदीवारी बनवाने, पक्षी घर बनवाने सहित गौशाला को महवा नगर पालिका के अधीन लेने का निर्णय, राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर महवा कस्बे के मुख्य बाजार हाइवे रोड व मंदिरों पर सजावट करने के साथ पांच सदस्य पार्षदों की कमेटी बनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


26 जनवरी कार्यक्रम को भव्य तरीके से मनाने के सुझाव को लेकर उन पर कार्य करने, हिंडौन रोड पुलिया तथा डिवाइड, मुख्य बाजार की पानी निकासी का स्थाई इलाज, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय महवा में इंटरलॉकिंग सड़क, थाने के सामने हिंडौन तिराहे पर सर्किल निर्माण के साथ विवेकानंद की मूर्ति निर्माण, महापुरुष की प्रतिमा पर प्रतिदिन साफ-सफाई की व्यवस्था, बूट पॉलिश करने वालों के लिए रैंप चबूतरा निर्माण की व्यवस्था, महवा नगर पालिका क्षेत्र में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण चिह्नित कर उन्हें हटाने का निर्णय लिया गया।

महवा के विकास को लेकर अनेक निर्णय सर्वसम्मति से लिए गए। इस दौरान महिला पार्षदों की ओर से पहली बार उनके वार्डों की समस्याएं उनके सुझाव मीटिंग में पूछकर उन पर कार्रवाई करने के निर्णय पर महिला पार्षदों की खुशी देखने योग्य बन रही थी। सभी प्रस्तावों पर सर्व सहमति से निर्णय लिए गए। इस दौरान आम जनता द्वारा दिए गए सुझावों पर भी चर्चा की गई।


बैठक महवा नगर पालिका के सभागार में राजस्थान में भाजपा की सरकार बनने के बाद अध्यक्ष नर्मदा देवी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में महवा विधायक राजेंद्र मीणा, प्रधान नगर पालिका अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र कुमार मीणा, नगर पालिका अध्यक्ष नर्मदा देवी, वाइस चेयरमैन शीला गुर्जर, सपना, भगवती, राधा देवी गुप्ता, संतोष, ओमप्रकाश भारद्वाज, माधव खंडेलवाल, गुलशन साहू, अर्जुन घोड़ीवाल, पदम बजाज, राधा किशन मीणा, बालकिशन खंडेलवाल सहित अन्य पार्षद मौजूद रहे। इस दौरान नव-निर्वाचित विधायक राजेंद्र प्रधान व नवनियुक्त नगर पालिका अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र मीणा का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed