फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News Veterinary College will open in Lalsot Bilonakala Sub Health Center now upgraded to PHC

Dausa News: लालसोट में खुलेगा पशु चिकित्सा महाविद्यालय, बिलोनाकलां उप स्वास्थ्य केंद्र अब PHC में क्रमोन्नत

Wed, 31 May 2023 02:48 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 31 May 2023 02:48 PM IST
सार

राजस्थान सरकार की ओर से दौसा जिले के लालसोट क्षेत्र में नया पशु चिकित्सा महाविद्यालय खोला जाएगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महाविद्यालय खोलने और संचालन के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है।
 

विज्ञापन
Dausa News Veterinary College will open in Lalsot Bilonakala Sub Health Center now upgraded to PHC
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दौसा में खुलने वाला नया पशु चिकित्सा महाविद्यालय राजस्थान पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय बीकानेर के संघटक के रूप में संचालित होगा। महाविद्यालय में प्रथम वर्ष के लिए अधिकतम 80 विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। नवीन भवन का निर्माण पूरा होने तक महाविद्यालय अन्य राजकीय भवन या किराये के भवन में संचालित होगा।

विज्ञापन


सीएम अशोक गहलोत के इस निर्णय से डीन का एक, आचार्य के पांच, सह-आचार्य के चार, सहायक आचार्य के 19 पद, सहायक पुस्तकालाध्यक्ष, निजी सहायक, कनिष्ठ लेखाकार, क्लर्क ग्रेड-प्रथम, क्लर्क ग्रेड-द्वितीय के एक-एक और प्रयोगशाला सहायक के तीन पदों सहित चार अन्य पद सृजित किए गए हैं। महाविद्यालय में नियमित कार्मिक उपलब्धता तक शैक्षणिक पदों को गेस्ट फैकल्टी, अर्जेंट टेम्पेररी बेसिस पर और अशैक्षणिक पदों को सेवानिवृत कार्मिक और आउट सोर्सिंग से भरा जाएगा।
विज्ञापन


बिलोनाकलां उप स्वास्थ्य केन्द्र पीएचसी में अपग्रेड...
मुख्यमंत्री ने लालसोट पंचायत समिति के बिलोनाकलां उप स्वास्थ्य केन्द्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र (पीएचसी) में क्रमोन्नत करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है। इस निर्णय से लोगों को स्थानीय स्तर पर बेहतर उपचार की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed