{"_id":"65c0d4dad9eaff17a90e46cd","slug":"dausa-news-travel-from-mandawar-to-jaipur-becomes-easy-roadways-bus-started-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dausa News: मंडावर से जयपुर का सफर हुआ आसान, रोडवेज बस की हुई शुरुआत, महवा विधायक ने दिखाई हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa News: मंडावर से जयपुर का सफर हुआ आसान, रोडवेज बस की हुई शुरुआत, महवा विधायक ने दिखाई हरी झंडी
Mon, 05 Feb 2024 06:00 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 05 Feb 2024 06:00 PM IST
सार
दौसा के मंडावर से राजधानी जयपुर का सफर अब आसान हो गया है। दरअसल, मंडावर से जयपुर तक रोडवेज बस सेवा की शुरुआत हुई है। सोमवार को महवा विधायक ने हरी झंडी दिखाकर बस रवाना की।
विज्ञापन
विधायक ने बस को दिखाई हरी झंडी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दौसा जिले के मंडावर कस्बे में काफी लंबे समय से जयपुर तक रोडवेज चालू करने की मांग उठ रही थी। क्योंकि मंडावर कस्बे से लेकर जयपुर तक कोई सीधी रोडवेज का आवागमन नहीं था, जिसके चलते कस्बेवासियों को काफी परेशानी भी झेलनी पड़ती थी। इसी परेशानी को खत्म करने के लिए सोमवार को महवा विधायक राजेंद्र प्रधान ने कस्बेवासियों को रोडवेज की सौगात बस सेवा के रूप में हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ की।
विज्ञापन
महवा विधानसभा क्षेत्रवासियों के लिए सोमवार का दिन खुशखबरी वाला रहा। प्रदेश में डबल इंजन की भजनलाल सरकार ने मंडावर से जयपुर वाया बालाहेड़ी मार्ग पर रोडवेज बस सेवा शुरू की है। महवा विधायक राजेंद्र प्रधान ने बालाहेड़ी के मुख्य बस स्टैंड पर मंडावर से जयपुर तक वाया बालाहेड़ी रोडवेज बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
इस मौके पर दौसा आगार डिपो प्रबंधक विश्राम मीणा भी मौजूद रहे। विधायक राजेंद्र प्रधान ने कहा, मंडावर के साथ जटवाड़ा-टूडियाना-बालाहेड़ी-गगवाना ग्राम पंचायत क्षेत्र के ग्रामीणों को रोडवेज बस का फायदा मिलेगा। इसके साथ उन्होंने बालाहेड़ी में उप तहसील कार्यालय का भी उद्घाटन किया।
विज्ञापन
विधायक राजेंद्र प्रधान का कहना है, आमजन की मांग पर मंडावर से जयपुर बस सेवा का शुभारंभ किया है। बस सेवा से दर्जनों ग्रामीणों सहित क्षेत्रवासियों को लाभ मिलेगा। यह मांग लंबे समय से चली आ रही थी। उन्होंने बताया कि उप तहसील का काम अब तक महवा में चल रहा था। अब ग्रामीणों को बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी, अब तहसील स्तर का काम बालाहेड़ी में भी होगा।
विधायक राजेंद्र प्रधान ने ग्रामीणों की चिकित्सा महकमे से जुड़ी समस्या की बालाहेड़ी सीएचसी अस्पताल का आगामी 15 दिनों में भूमिपूजन करने की बात कही है। जल्द ही क्षेत्र के लोगों को सुविधाएं मिलेंगी। इस दौरान एसडीएम लखन सिंह गुर्जर, तहसीलदार हरकेश मीणा सहित भाजपाई कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।