फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News Students created ruckus in Pandit Naval Kishore Sharma PG College accused staff of misbehavior

Dausa News: पंडित नवल किशोर शर्मा पीजी कॉलेज में छात्रों ने किया हंगामा, स्टाफ पर दुर्व्यवहार का आरोप

Wed, 26 Jul 2023 06:17 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 26 Jul 2023 06:17 PM IST
सार

दौसा शहर आगरा रोड स्थित पंडित नवल किशोर शर्मा पीजी कॉलेज में छात्रों ने जमकर हंगामा किया, जिसके चलते कॉलेज परिसर में माहौल बिगड़ गया और पढ़ाई बाधित हो गई। मामले की सूचना जैसे ही पुलिस को लगी, पुलिस ने हंगामा कर रहे छात्रों को कॉलेज पहुंचकर खदेड़ दिया।

विज्ञापन
Dausa News Students created ruckus in Pandit Naval Kishore Sharma PG College accused staff of misbehavior
छात्रों ने किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा में पंडित नवल किशोर शर्मा पीजी कॉलेज में एडमिशन को लेकर पहुंचे छात्रों ने हंगामा कर दिया। छात्रों ने आरोप लगाया कि कॉलेज स्टाफ छात्रों से दुर्व्यवहार कर रहा है, जिसके चलते यह सारा मामला हुआ है। बुधवार को कॉलेज में एडमिशन फॉर्म जमा कराने की अंतिम तिथि होने के चलते, कॉलेज में छात्रों की फॉर्म जमा कराने के लिए विंडो पर बड़ी संख्या में छात्रों की भीड़ लगी थी। लेकिन फॉर्म जमा कराने के लिए विंडो पर किसी भी कर्मचारी की मौजूदगी नहीं थी।

विज्ञापन


ऐसे में छात्रों ने हंगामा किया, छात्रों की माने तो फॉर्म जमा कराने वाली विंडो पर किसी कर्मचारी की मौजूदगी नहीं होने पर एक छात्र ने फॉर्म जमा विंडो पर कर्मचारी की गैर मौजूदगी के बारे में पूछा, तो एक कॉलेज लेक्चरर ने उसके साथ मारपीट कर दी। छात्र को कॉलर पकड़कर काफी दूर तक घसीटा, जिसके चलते मौके पर मौजूद अन्य छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा और वे कॉलेज में हंगामा करते हुए मुख्य गेट के सामने धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन


स्टूडेंट्स ने कॉलेज प्रशासन के ख़िलाफ हाय-हाय के नारों के साथ प्रदर्शन किया। छात्रों ने काफी देर तक कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की, जिसकी सूचना कॉलेज प्रशासन ने थाने को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस ने घटनाक्रम की  जानकारी लेकर छात्रों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन वे नहीं माने, तो उन्हें पीट पीटकर खदेड़ दिया और कॉलेज गेट से बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सारे घटनाक्रम पर पंडित नवल किशोर शर्मा पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरसी मीणा के मुताबिक, एडमिशन फॉर्म से संबंधी वेरिफिकेशन किया जा था। इस दौरान बाहर से आए कुछ उपद्रवी तत्वों ने हंगामा करते हुए अव्यवस्था करने की कोशिश की, जिसके चलते अनुशासन समिति ने उन्हें डांट लगाई थी, जिसके बाद यह सारा हंगामा बरपा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed