{"_id":"6a4e33b578546e03bc0d433d","slug":"dausa-news-sleeper-bus-crashes-into-petrol-pump-after-steering-failure-three-injured-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dausa News: बेकाबू होकर पेट्रोल पंप में जा घुसी स्लीपर बस, स्टीयरिंग फेल होने से हुआ हादसा, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa News: बेकाबू होकर पेट्रोल पंप में जा घुसी स्लीपर बस, स्टीयरिंग फेल होने से हुआ हादसा, तीन घायल
Wed, 08 Jul 2026 04:55 PM IST
दौसा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: दौसा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 04:55 PM IST
सार
जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर स्लीपर बस के अनियंत्रित होने से अफरा-तफरी मच गई। बस CNG पंप की दीवार तोड़कर खेत में जा घुसी, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।
विज्ञापन
पेट्रोल पंप की सुरक्षा दीवार तोड़कर खेत में जा घुसी बेकाबू बस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले में जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर बुधवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। जयपुर से आगरा जा रही एक स्लीपर बस का स्टीयरिंग अचानक फेल होने से बस अनियंत्रित होकर एक पेट्रोल-सीएनजी पंप की सुरक्षा दीवार तोड़ते हुए खेत में जा घुसी। गनीमत रही कि बस सीएनजी डिस्पेंसिंग मशीनों से कुछ फीट की दूरी से निकल गई, जिससे संभावित बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
हादसा बुधवार सुबह करीब 7 बजे मानपुर थाना क्षेत्र के संवास स्थित पेट्रोल-सीएनजी पंप पर हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस पहले लहराते हुए सुरक्षा दीवार तोड़कर पंप परिसर में घुसी और फिर खेत में जाकर रुक गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर ने अर्टिगा कार को कुचला, दो लोगों की मौके पर मौत; मची चीख-पुकार
विज्ञापन
हादसे में बस में सवार तीन यात्री घायल हो गए। सूचना मिलते ही मानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थानाधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए सिकराय उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें बस सीएनजी और पेट्रोल डिस्पेंसिंग मशीनों के बेहद करीब से गुजरती हुई दिखाई दे रही है। यदि बस मशीनों से टकरा जाती तो बड़ा विस्फोट हो सकता था और गंभीर जनहानि की आशंका थी।
पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को मौके से हटवाया। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण बस का स्टीयरिंग फेल होना सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और बस की तकनीकी स्थिति की भी पड़ताल की जा रही है।