फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News Police demanded five thousand rupees broker and constable arrested to bring out truth

Dausa News: सच सामने लाने के लिए पुलिस ने मांगे पांच हजार रुपये, दलाल और कांस्टेबल गिरफ्तार

Wed, 26 Jul 2023 10:02 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 26 Jul 2023 10:02 PM IST
सार

दौसा पुलिस का एक और सिपाही एसीबी के हत्थे चढ़ा है। एसीबी ने दौसा में लालसोट थाने के हेड कांस्टेबल और दलाल को चार हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Dausa News Police demanded five thousand rupees broker and constable arrested to bring out truth
नवल किशोर, निरीक्षक, ACB दौसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा जिले के लालसोट पुलिस थाने में दर्ज एक मुकदमे में सच सामने लाने के साथ जल्द कार्रवाई करने की एवज में आरोपी हेड कांस्टेबल ने परिवादी से रुपये मांगे थे। दौसा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो टीम ने बुधवार को लालसोट थाने में तैनात हेड कांस्टेबल प्रेमराज सिंह और उसके दलाल को परिवादी से इसी मामले में चार हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों ट्रैप किया।

विज्ञापन


भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में पिछले दिनों परिवादी ने शिकायत दर्ज करवाई थी, जिस का वेरीफिकेशन करने के बाद दौसा के एएसपी महेंद्र शर्मा के नेतृत्व में लालसोट थाने में दर्ज मुकदमे में सच सामने लाने और जल्द कार्रवाई की एवज में लालसोट थाने में तैनात हेड कांस्टेबल प्रेमराज सिंह को परिवादी से रुपये लेते गिरफ्तार कर लिया। प्रेमराज लगातार परिवादी पर दबाव बनाकर रुपयों की मांग कर परेशान कर रहा था।
विज्ञापन


शिकायत वेरीफिकेशन में परिवादी ने हेड कांस्टेबल को पूर्व में एक हजार रुपये दे दिए थे। बुधवार को लालसोट थाने में दलाल के मार्फत परिवादी से चार हजार रुपये की दूसरी किश्त की रिश्वत लेते हुए एसीबी टीम ने हेड कांस्टेबल प्रेमराज सिंह और दलाल भरतलाल सैनी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चार हजार रुपये की रकम बरामद कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीबी कार्रवाई से लालसोट थाने में हड़कंप मच गया
दौसा एसीबी के एडिशनल एसपी महेंद्र शर्मा ने बताया कि यह रिश्वत की रकम एक मुकदमे में सही और जल्द कार्रवाई करने की एवज में ली गई है। कार्रवाई की सूचना मिलते ही पूरे लालसोट थाने में हड़कंप मच गया। फिलहाल, एसीबी की टीम पूरे मामले की जांच में जुट  गई है। इन दिनों में दौसा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की यह दूसरी कार्रवाई है। जब किसी थाने में तैनात पुलिसकर्मी रिश्वत के मामले में एसीबी के हत्थे चढ़ा है। इससे कुछ दिन पहले ही बांदीकुई थाना इलाके में एक केस सामने आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed