फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News Opposition to construction of minority girls hostel on grazing land of religious area

Dausa: धार्मिक क्षेत्र की चारागाह भूमि पर अल्पसंख्यक बालिका छात्रावास बनाने का विरोध, कलेक्टर बोले- आपत्ति गलत

Wed, 03 May 2023 10:58 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 03 May 2023 10:58 AM IST
सार

दौसा जिले में सामुदायिक सदभाव के लिए हिंदू मंदिर धार्मिक क्षेत्र में अल्पसंख्यक बालिका छात्रावास को चारागाह भूमि में आवंटित आदेश को निरस्त करवाने को लेकर सनातन समाज के बैनर तले प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर कमर चौधरी को ज्ञापन सौंपकर आवंटन निरस्त करने की मांग की।

विज्ञापन
Dausa News Opposition to construction of minority girls hostel on grazing land of religious area
कलेक्टर बोले- आपत्ति गलत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा कलेक्टर से सनातन समाज दौसा के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर ज्ञापन में बताया कि दौसा हमेशा से सामुदायिक सदभाव और सामाजिक समरसता की भूमि रही है। इसमें अपने धार्मिक विश्वास के आधार पर मिलजुल कर चलने की परम्परा रही है। पिछले कुछ साल से राजस्थान में भी धार्मिक कट्टरता बढ़ती जा रही है। उदयपुर करौली और जोधपुर आदि स्थानों पर हुई साम्प्रदायिक घटना चिंताजनक है।

विज्ञापन


दौसा में स्वयंभू भगवान गुप्तनाथ और श्रीराम मंदिर का धार्मिक क्षेत्र सदियों पूर्व से ही बना हुआ है। मंदिर के क्षेत्र से लगता हुआ गायों के लिए चारागाह और पानी पीने के लिए तालाब बना हुआ है, जिसे गौशाला में रहने वाले गोवंश के लिए उपयोग किया जाता रहा है। गोवंश के लिए चारागाह सुरक्षित रखा गया था। इस धार्मिक क्षेत्र की चारागाह भूमि खसरा नम्बर 4169/2132 रकबा 3.23 है। इसमें से 0.30 हेक्टेयर भूमि अल्पसंख्यक बालिका छात्रावास के भवन निर्माण भूमि आवंटित कर दी गई है।
विज्ञापन


बिना शिलान्यास के गुपचुप अल्पसंख्यक बालिका छात्रावास निर्माण शुरू करने का आरोप...
चुपचाप ही बिना शिलान्यास किए अल्पसंख्यक बालिकाओं के लिए छात्रावास का निर्माण किया जा रहा है, जिसका सनातन समाज को पता चलने पर तीव्र आक्रोश व्याप्त हो गया है। धार्मिक क्षेत्र के चारागाह में किसी धर्म विशेष के लिए बनाए जाने वाले छात्रावास के कारण धार्मिक सदभाव बिगड़ने की सम्भावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चारागाह की भूमि पर छात्रावास निर्माण करने का आरोप...
प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि गायों के लिए चारागाह की भूमि पर वर्ग विशेष का छात्रावास क्षेत्र में बनाया जा रहा है। अल्पसंख्यक बालिका छात्रावास बनने से भविष्य में गंभीर समस्याएं खड़ी होने की पूर्ण संम्भावना है। अम्बेडकर छात्रावास के लगते ही अल्पसंख्यक बालिका छात्रावास बनाया जा रहा, जिसमें समाज विशेष की लड़किया रहेंगी। अन्य समाज के लड़कों के होस्टल के लगते ही माइनॉरिटी की लड़कियों का हॉस्टल होने से कभी भी किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना होने की आशंका बनी रहेगी, जिसके कारण दौसा के अमन-चैन और धार्मिक सद्भाव को नुकसान होने की संभावना है। जिला कलेक्टर दौसा के आदेश क्रमाक संख्या R11, S (18) 2022/4927 12/07/2022 राजनीतिक बदनीयती से इस क्षेत्र की धार्मिक भूमि से बनाया जाने का षड्यंत्र है, जो सामाजिक सदभाव को नुकसान पहुंचाने के लिए आवंटन किया गया है। इस आवंटन को तत्काल निरस्त किया जाना जनहित में अति आवश्यक है।



माइनॉरिटी बाहुल्य क्षेत्र में ही अल्पसंख्यक बालिका छात्रावास बनाने की मांग...
सनातन समाज प्रतिनिधिमंडल सदस्यों ने कहा कि वर्ग विशेष के लिए धार्मिक क्षेत्र में छात्रावास में मांस आदि का सेवन किया जाएगा। हिंदू धार्मिक क्षेत्र और चारागाह भूमि में अवांछित गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। बालिकाओं के साथ किसी भी प्रकार की घटनाएं होने से साम्प्रदायिक तनाव उत्पन होने की पूरी आशंका भी रहेगी। इसलिए अल्पसंख्यक बालिका छात्रावास का स्थान परिवर्तन कर अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्र में ही आबादी क्षेत्र में ही आवंटित कर निर्माण किया जाए, जिससे इस क्षेत्र विशेष में होने वाली गंभीर घटनाओं की सम्भावनाओं से दौसा की जनता को बचाया जा सके और सामाजिक सदभाव कायम किया जा सके।

राजनीतिक षड्यंत्र की बू...
प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि अल्पसंख्यक बालिका छात्रावास के लिए भूमि आवंटन आदेश में राजनीतिक षडयंत्र की बू आ रही है। हर छोटे से भवन निर्माण का शिलान्यास किया जाता है, लेकिन इस मामले में गुपचुप गोपनीय तरीके से निर्माण किया जा रहा है। इससे गलत आशय और नाकारात्मक भावना का प्रकट हो रही है। दौसा की शांत हिंदू सनातन संस्कृति को मानने वाले लोगों में पुरातन धार्मिक क्षेत्र के गोवंश की भूमि को अल्पसंख्यक बालिका छात्रावास के नाम पर अलॉट करने से आक्रोश है। इसे तुरंत निरस्त किया जाए, अन्यथा हिन्दू समाज को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा।

कलेक्टर बोले- आपत्ति गलत, सरकारी प्रक्रिया से किया आवंटन...
जब सनातन समाज प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर से छात्रावास निर्माण कार्य को तुरंत बंद करवाने और भूमि आवंटन को निरस्त कराने की मांग की तो कलेक्टर उखड़ गए। कलेक्टर ने कहा, वहां चारागाह भूमि 500 बीघा में है। कॉलेज, सामुदायिक भवन, सोशल जस्टिस डिपार्टमेंट का कार्यालय भी बन रहा है। उसी छोटी सी लैंड को लेकर आपत्ति क्यों की जा रही है। जब प्रतिनिधिमंडल सदस्यों ने कहा, वह धार्मिक क्षेत्र है और गायों की चारागाह भूमि है, तो कलेक्टर ने कहा- आप जो कह रहे हैं वह गलत है। क्योंकि हमने सरकारी प्रक्रिया से ही आवंटन किया है।


सनातन समाज ने कहा, जिला कलेक्टर दौसा द्वारा धार्मिक क्षेत्र के गोवंश की भूमि को धर्म विशेष के छात्रावास के लिए जारी आवंटन आदेश को निरस्त कर दौसा के सामुदायिक सदभाव और अमन चैन को बचाया जाए। इस अवसर पर समस्त सनातन समाज दौसा के रामनिवास मीना (जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय हिंदू युवा मोर्चा दौसा, नरेन्द्र जोशी (जिलाध्यक्ष JSF दौसा) अमित गुमानपुरा पूर्व जिला संयोजक एबीवीपी दौसा, सीपी शर्मा सयोजक जेएफएस दौसा, गेजेन्द्र झाला तहसील अध्यक्ष दौसा विप्र फाउंडेशन सहित समाज के लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed