फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News MP Jaskaur Meena calls Congress crippled and handicapped

Dausa: MP जसकौर मीणा ने कांग्रेस को बताया पंगु और विकलांग, कहा- कांग्रेस सनातनी संस्कृति का अर्थ ही नहीं समझती

Fri, 12 Jan 2024 05:47 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 12 Jan 2024 05:47 PM IST
सार

दौसा के मेहंदीपुर बालाजी में शुक्रवार को क्षत्रिय स्वर्णकार सभा की ओर से निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दौसा सांसद जसकौर मीणा ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने शिविर में आए मरीजों को स्वास्थ किट बांटे।

विज्ञापन
Dausa News MP Jaskaur Meena calls Congress crippled and handicapped
सांसद जसकौर मीणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा पहुंचीं सांसद जसकौर मीणा ने कहा, कांग्रेस की दो ही नीतियां हैं वोट बैंक प्राप्त करना और तुष्टीकरण करना। इसी के आधार पर कांग्रेस चल रही है। आज कांग्रेस का नेतृत्व पंगु और विकलांग है। ओछी मानसिकता वाले इन लोगों को यह पता नहीं है कि मूंगफली जमीन के ऊपर उगती है, यह जमीन के नीचे ऐसे लोगों में धार्मिक समझ और सनातनी समझ नहीं हो सकती है।

विज्ञापन


मेहंदीपुर बालाजी में शुक्रवार को क्षत्रिय स्वर्णकार सभा के तत्वावधान में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें दौसा सांसद जसकौर मीणा ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने शिविर में आए मरीजों को स्वास्थ किट भेंट की। वहीं, मीडिया से बात करते हुए सांसद जसकौर ने मानव सेवा को सर्वोपरि बताते हुए 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में पहुंचने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने कहा, कांग्रेस ने 60 साल में देश को पीछे धकेलने का काम किया है। लेकिन भाजपा के नेतृत्व में देश 10 साल में बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। 
विज्ञापन


सांसद ने कांग्रेस द्वारा राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण को अस्वीकार करने की बात पर कांग्रेस पर तुष्टीकरण का आरोप लगाते हुए कहा, जिसके मन में जैसी भावना है, वैसे ही उसके भाव होते हैं।कांग्रेसी नेताओं के दिमाग में सिर्फ सत्ता भोग करना और पद पर बने रहने की लालसा है। लेकिन भाजपा के शासनकाल में देश में रामराज्य स्थापित हो रहा है। इसलिए 22 जनवरी को रामलला अपने स्थान में फिर से प्रस्थान कर रहे हैं। देश ही नहीं विदेशों में रहने वाले सनातनी भी इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद ने कहा कि कांग्रेसी नेताओं के अंदर धार्मिक और सनातनी समझ ही नहीं है। ऐसी परिस्थिति में जो उनके मुंह से निकलता है, वो बोल देते हैं। कांग्रेस पार्टी सनातनी संस्कृति का अर्थ ही नहीं समझती है। वो सिर्फ वोट बैंक का अर्थ समझते हैं। इस कार्यक्रम में मेहंदीपुर बालाजी थाना प्रभारी बुद्धि प्रकाश, भाजपा नेता विजेंद्र सीमला, स्वर्णकार सभा के अध्यक्ष राजेश वर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और सामाजिक संगठनों के लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed