फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News Mahaprasad of 51 thousand kg laddus will be sent from Mehndipur Balaji to Ayodhya

Dausa News: मेहंदीपुर बालाजी से 51 हजार किलो लड्डुओं का महाप्रसाद भेजा जाएगा अयोध्या, तैयारियां जोरों पर

Wed, 17 Jan 2024 09:51 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 17 Jan 2024 09:51 PM IST
सार

अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मेहंदीपुर बालाजी में भी तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। बालाजी मंदिर ट्रस्ट की ओर से 18 जनवरी को 51 हजार किलो वजन के ढाई लाख देशी घी के लड्डू महाप्रसाद के रूप में अयोध्या भेजे जाएंगे।

विज्ञापन
Dausa News Mahaprasad of 51 thousand kg laddus will be sent from Mehndipur Balaji to Ayodhya
मेहंदीपुर बालाजी में बन रहे लड्डू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा के मेहंदीपुर बालाजी धाम से अयोध्या में रामलला की होने वाली प्राण-प्रतिष्ठा के लिए तीन लाख लड्डू प्रसाद के लिए जाएंगे। इसके लिए राज्यपाल कलराज मिश्र गुरुवार को मेहंदीपुर बालाजी धाम पहुंचकर बालाजी के दर्शन प्राप्त करेंगे।

विज्ञापन


यह जानकारी देते हुए महंत नरेश पुरी ने बताया, इस महाप्रसाद के तीन लाख देशी घी के लड्डू एक लाख राम दुपट्टे, दो हजार कंबल के वाहनों को राज्यपाल कलराज मिश्र और मंहत नरेशपुरी महाराज हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। एक लड्डू का वजन 185 ग्राम तय किया गया है, जिसके लिए युद्ध स्तर पर तैयारी करते हुए मेहंदीपुर बालाजी में कई दर्जन हलवाई इस महाप्रसादी को बनाने में जुटे हैं। 22 जनवरी को अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में होने वाली प्राण-प्रतिष्ठा समारोह की तैयारी जोरों पर है। मेहंदीपुर बालाजी धाम में तीन किलोमीटर जय श्रीराम पताका से सजाकर बालाजी धाम भगवा ध्वजों से पूरे बालाजी धाम को सजाया गया है।
विज्ञापन


देशी घी से निर्मित तीन लाख लड्डू एक लाख राम के दुपट्टे और दो हजार कंबल संत महात्माओं की सेवा के लिए भेजे जाएंगे। तीन लाख लड्डू को पैकेट में पैक कर ट्रक को राज्यपाल कलराज मिश्र और सिद्धपीठ के महंत नरेशपुरी महाराज गुरुवार सुबह 11 बजे हरी झंडी दिखाकर कर रवाना करंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed