{"_id":"649479bd7700414b820e0856","slug":"dausa-news-fighting-between-women-and-youth-in-sikrai-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dausa News: सिकराय में महिलाओं और युवक के बीच मारपीट, युवक ने मारी महिलाओं को लात तो पड़े जूते ही जूते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa News: सिकराय में महिलाओं और युवक के बीच मारपीट, युवक ने मारी महिलाओं को लात तो पड़े जूते ही जूते
Thu, 22 Jun 2023 10:11 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 22 Jun 2023 10:11 PM IST
सार
राजस्थान में दौसा जिले के सिकराय क्षेत्र में ग्रामीण महिलाओं से एक युवक की मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसमें एक युवक ने महिलाओं को पहले थप्पड़ मारा और फिर लात मारी तो महिलाओं ने अपनी जूतियां उतारकर दना-दन मारना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
महिलाओं और युवक के बीच मारपीट
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
दौसा के सिकराय क्षेत्र में एक युवक और महिलाओं का मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक युवक और महिलाओं के बीच कहासुनी से झगड़े की शुरूआत होती है। ये कहासुनी देखते ही देखते मार-पीट में बदल जाती है।
विज्ञापन
बता दें कि युवक ने महिला के लात मारी तो साथी महिलाओं ने युवक पर ताबड़तोड़ चप्पलों और जूतियों से वार करना शुरू कर दिया। उसके मुंह ही मुंह पर जूतियां उतारकर मारी। यह सारी घटना बीच सड़क पर हुई। कुछ अन्य युवक झगड़ा करने वाले युवक को पकड़ते और समझाइश करते हुए भी नजर आए। जबकि कुछ अन्य लोगों ने इस पूरे झगड़े का वीडियो मोबाइल से रिकॉर्ड कर लिया।
विज्ञापन
वायरल विडियो सोमवार का बताया जा रहा है, जिसमें तीन महिलाएं बैरावडा की ओर जा रही थीं। उसी दौरान दिवाकर सड़क मार्ग पर युवक से कुछ पैसे देने को लेकर कहासुनी से शुरुआत होकर चप्पलों-जूतियों की बरसात में बदल गई। राहगीरों ने दोनों पक्षों में बीच-बीच बचाव किया।
विज्ञापन
पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया...
इस वीडियो के वायरल होने के बाद अब युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। स्थानीय लोगों की मानें तो शराब पीकर मनचले लोग ऐसी घटनाओं को सड़क पर आए दिन अंजाम देते हैं। शराब के ठेकों के चलते महिलाओं के साथ ऐसी घटनाएं क्षेत्र में आए दिन होती रहती हैं, जिससे लोग परेशान हैं। लेकिन महिलाएं भी इनसे निपटना सीख गई हैं।
शराब के ठेकों पर कार्रवाई की मांग...
वहीं, सिकराय क्षेत्र में शराब बन्दी को लेकर किए गए आन्दोलन और जनजागृति अभियान प्रशासन के सामने बौने ही दिखाई पड़ते हैं। ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सड़क के पास लगे शराब के ठेकों पर कोई ठोस निर्णय लेने की ज़रूरत महसूस की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ठेकों के बाहर ही खुलेआम शराब पिलाई जाती है। इस पर रोक लगाने की जरूरत है और प्रभावी कार्रवाई किए जाने की जरूरत है।