फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News Demand to provide sixth salary to teachers who complete probation period

Dausa News: प्रोबेशन पीरियड पूरा करने वाले शिक्षकों को छठा वेतन दिलवाने की मांग, शिक्षक संगठन आगे आया

Thu, 08 Feb 2024 05:03 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 08 Feb 2024 05:03 PM IST
सार

दौसा में प्रोबेशन पीरियड पूरा करने वाले शिक्षकों को छठवां वेतन दिलवाने की मांग को लेकर शिक्षक संगठन आगे आया है। संगठन की मांग है कि जो शिक्षक प्रोबेशन का समय पूरा कर चुके हैं, उन्हें छठवें वेतन का लाभ दिया जाए।

विज्ञापन
Dausa News Demand to provide sixth salary to teachers who complete probation period
ज्ञापन देते हुए लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रोबेशन पूर्ण होने पर सभी अध्यापक (थर्ड ग्रेड) प्रबोधकों का एक समान प्रारंभिक वेतन पर फिक्सेशन करवाने के लिए शिक्षक संगठन आगे आया है। शिक्षक संगठन ने बताया, एक जुलाई 2013 से पहले और बाद प्रोबेशन पूर्ण करने वालों का एक समान वेतन पर फिक्सेशन नहीं है।

विज्ञापन


बता दें कि राज्य में एक जनवरी 2006 से छठा वेतनमान लागू किया गया था। फिर इसमें एक जुलाई 2013 से संशोधन कर अध्यापकों, प्रबोधकों को 3600 ग्रेड-पे तथा प्रोबेशन के बाद 12,900 प्रारंभिक वेतन दिया गया। इस स्कूली शिक्षा विभाग में वित्त विभाग द्वारा जारी अनेक संशोधनों की एक समान व्याख्या नहीं होने से 2008/2009 में नियुक्त प्रोबेशन पूर्ण करने वाले शिक्षकों व समकक्ष पदों वालों को 12,900 न्यूनतम प्रारंभिक वेतन नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन


जबकि एक जुलाई 2013 के पहले यहां तक कि छठा वेतनमान लागू होने एक जुलाई 2006 के पहले से कार्यरत अध्यापकों को उनकी नियुक्ति तिथि से 3600 ग्रेड-पे मानकर सभी वित्तीय लाभ दिए गए हैं। इससे कनिष्ठ-कार्मिक को वरिष्ठ कार्मिक से अधिक वेतनमान की स्थिति उत्पन्न हो गई है। ज्ञापन में बताया है कि एक आंकलन के अनुसार, प्रकरण पे स्टेप अप का नहीं, बल्कि नव-नियुक्त से दो वर्ष प्रोबेशन पूर्ण करने पर छठे वेतनमान में न्यूनतम 12,900 वेतन फिक्सेशन का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में संगठन का आग्रह है कि एक जुलाई 2013 के पहले और एक जुलाई 2013 के बाद नियुक्ति में विभेद नहीं करके छठा वेतनमान लागू होने के दिनांक एक जनवरी 2006 को इसके बाद सफलतापूर्वक दो वर्ष प्रोबेशन पूर्ण करने की दिनांक से सभी नव-नियुक्त (अध्यापक, शारीरिक शिक्षक, प्रबोधक, पुस्तकालयाध्यक्ष) को न्यूनतम 12,900 वेतन दिलवाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed