{"_id":"65a9598954d0b70a3a08eb08","slug":"dausa-news-criminal-absconding-under-pocso-act-arrested-from-gangapur-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dausa News: पॉक्सो एक्ट में फरार बदमाश गंगापुर से गिरफ्तार, धरपकड़ अभियान के तहत हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa News: पॉक्सो एक्ट में फरार बदमाश गंगापुर से गिरफ्तार, धरपकड़ अभियान के तहत हुई कार्रवाई
Thu, 18 Jan 2024 10:32 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 18 Jan 2024 10:32 PM IST
सार
दौसा एसपी के मुताबिक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दौसा शंकरलाल मीना महिला अपराध एवं अनुसंधान सेल दौसा के सुपरविजन में थानाधिकारी सुणीलाल पुलिस निरीक्षक महिला पुलिस थाना दौसा ने विशेष टीम गठित कर दर्ज मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दौसा महिला पुलिस थाना के वांछित अपराधियों के विरूद्ध कार्रवाई जारी है। प्रकरण दर्ज होने के बाद से फरार चल रहे बदमाश की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके चलते वांछित अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के दौरान पॉक्सो एक्ट में फरार चल रहे बदमाश अभिजीत मीणा को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
दौसा जिला पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दौसा शंकरलाल मीना महिला अपराध एवं अनुसंधान सेल दौसा के सुपरविजन में थानाधिकारी सुणीलाल पुलिस निरीक्षक महिला पुलिस थाना दौसा ने विशेष टीम गठित कर दर्ज मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया गया। महिला अत्याचार से संबंधित प्रकरणों में फरार चल रहे वांछित अपराधियों के विरूद्ध तुरंत कार्रवाई के लिए चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हाजा पर महिला अत्याचार से सम्बन्धित दर्ज प्रकरण संख्या 292/2023 धारा 354,354 घ, 341, 506 भादस व 7/8, 11/12 पॉक्सो एक्ट में फरार चल रहे मुल्जिम अभिजीत कुमार उर्फ विक्रम मीना पुत्र कमल प्रसाद जाति मीना निवासी संता मीना की ढाणी बाटोदा पुलिस थाना बाटोदा जिला गंगापुर सिटी, जिनकी तलाश हेतु विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे मुल्जिम को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
आरोपी को गिरफ्तार करने में सुणीलाल थानाधिकारी महिला थाना दौसा जिला दौसा, कमल नयन हेड कांस्टेबल महिला थाना दौसा जिला दौसा, अशोक कांस्टेबल महिला थाना दौसा, हिमांशु कांस्टेबल महिला थाना दौसा और दिनेश राठी कांस्टेबल साइबर सेल दौसा शामिल रहे।
विज्ञापन