फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News Criminal absconding under POCSO Act arrested from Gangapur

Dausa News: पॉक्सो एक्ट में फरार बदमाश गंगापुर से गिरफ्तार, धरपकड़ अभियान के तहत हुई कार्रवाई

Thu, 18 Jan 2024 10:32 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 18 Jan 2024 10:32 PM IST
सार

दौसा एसपी के मुताबिक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दौसा शंकरलाल मीना महिला अपराध एवं अनुसंधान सेल दौसा के सुपरविजन में थानाधिकारी सुणीलाल पुलिस निरीक्षक महिला पुलिस थाना दौसा ने विशेष टीम गठित कर दर्ज मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Dausa News Criminal absconding under POCSO Act arrested from Gangapur
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा महिला पुलिस थाना के वांछित अपराधियों के विरूद्ध कार्रवाई जारी है। प्रकरण दर्ज होने के बाद से फरार चल रहे बदमाश की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके चलते वांछित अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के दौरान पॉक्सो एक्ट में फरार चल रहे बदमाश अभिजीत मीणा को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


दौसा जिला पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दौसा शंकरलाल मीना महिला अपराध एवं अनुसंधान सेल दौसा के सुपरविजन में थानाधिकारी सुणीलाल पुलिस निरीक्षक महिला पुलिस थाना दौसा ने विशेष टीम गठित कर दर्ज मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया गया। महिला अत्याचार से संबंधित प्रकरणों में फरार चल रहे वांछित अपराधियों के विरूद्ध तुरंत कार्रवाई के लिए चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हाजा पर महिला अत्याचार से सम्बन्धित दर्ज प्रकरण संख्या 292/2023 धारा 354,354 घ, 341, 506 भादस व 7/8, 11/12 पॉक्सो एक्ट में फरार चल रहे मुल्जिम अभिजीत कुमार उर्फ विक्रम मीना पुत्र कमल प्रसाद जाति मीना निवासी संता मीना की ढाणी बाटोदा पुलिस थाना बाटोदा जिला गंगापुर सिटी, जिनकी तलाश हेतु विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे मुल्जिम को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


आरोपी को गिरफ्तार करने में सुणीलाल थानाधिकारी महिला थाना दौसा जिला दौसा, कमल नयन हेड कांस्टेबल महिला थाना दौसा जिला दौसा, अशोक कांस्टेबल महिला थाना दौसा, हिमांशु कांस्टेबल महिला थाना दौसा और दिनेश राठी कांस्टेबल साइबर सेल दौसा शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed