फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News Collector Devendra Kumar took charge

Dausa: DM देवेंद्र कुमार ने पदभार ग्रहण किया, बोले- पात्र व्यक्तियों को जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा

Mon, 08 Jan 2024 08:55 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 08 Jan 2024 08:55 PM IST
सार

दौसा जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने दौसा कलेक्टर के पद पर कार्यभार संभाल लिया है। बीते दिनों राजस्थान में कई आईएएस अफसरों के तबादले हुए थे, जिसके चलते दौसा जिला कलेक्टर कमर चौधरी को दौसा से सीकर जिला कलेक्टर बनाया गया था।

विज्ञापन
Dausa News Collector Devendra Kumar took charge
जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नव-नियुक्त जिला कलेक्टर देवेन्द्र कुमार ने दौसा जिला कलेक्टर का पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार ग्रहण करने के बाद कलेक्ट्रेट सभा भवन में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली और विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की।

विज्ञापन


कलेक्टर देवेंद्र ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित किए जा रहे शिविरों में सभी पात्र लोगों को लाभान्वित करवाने के लिए सभी विभागीय अधिकारी आगे आकर कार्य करें।कलेक्टर ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित हो रहे शिविरों में जन सहभागिता अधिकाधिक बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


कलेक्टर देवेंद्र ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत सम्मिलित कल्याणकारी योजनाओं जिनमें प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, टीबी स्क्रीिंनग, किसान क्रेडिट कार्ड, जीवन ज्योति बीमा योजना, पीएम स्वनिधि एवं आयुष्मान कार्ड ई-केवाईसी इत्यादि योजनाओं में जिले की प्रगति की गहन समीक्षा की तथा सभी योजनाओं में सैचुरेशन स्तर प्राप्त करने के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्री-कैंप गतिविधियां बढ़ाएं एवं फॉलोअप कैंप लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजकुमार कस्वा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी धारा सिंह मीणा, नगर परिषद आयुक्त मोहर सिंह मीणा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर सुभाष बिलोनिया, उपनिदेशक आईसीडीएस डॉ धर्मवीर मीणा, डीओआईटी के संयुक्त निदेशक राधेश्याम बैरवा, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी गोविंद नारायण माली, उपनिदेशक जनसंपर्क रामजीलाल मीणा, जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम मीना, अधीक्षण अभियन्ता विद्युत रामहेत मीना, जलदाय केसी मीना सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed