फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News Brief revision program of voter lists from January 7 to 21

Dausa: मतदाता सूचियों का संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम सात से 21 जनवरी तक, वोटर लिस्ट में जुड़वा सकते हैं नाम

Sat, 06 Jan 2024 09:54 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 06 Jan 2024 09:54 PM IST
सार

दौसा जिले में मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम सात से 21 जनवरी तक होगा। इस दौरान वोटर लिस्ट में नए नाम जुड़वाए जा सकते हैं।

विज्ञापन
Dausa News Brief revision program of voter lists from January 7 to 21
बैठक करते हुए अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एक जनवरी 2024 के संदर्भ में मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम अभियान को लेकर सात जनवरी से 21 जनवरी 2024 को विशेष अभियान की तिथियों के संदर्भ में उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजकुमार कस्वा की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ जिला कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजकुमार कस्वा ने बताया कि फोटो युक्त मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम घोषित किया गया है। इस संदर्भ में आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में एकीकृत फोटो युक्त मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन छह जनवरी 2024 को करते हुए आठ फरवरी 2024 को अंतिम प्रकाशन किया जाना है।

विज्ञापन


उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजकुमार कस्वा ने बताया कि विभागीय निर्देशानुसार बीएलओ द्वारा छह जनवरी से लेकर 22 जनवरी 2024 तक दावे एवं आपत्तियां ली जाएंगी। इसलिए मतदाता अर्हता दिनांक 1 जनवरी 2024 के संदर्भ में जो व्यक्ति 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहा है, वह बीएलओ से सम्पर्क कर अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकते हैं। यदि कोई व्यक्ति पूर्व से बने हुए ईपिक कार्ड में कोई संशोधन करवाना चाहता है तो वह फॉर्म नंबर 8 में आवेदन कर अपना नाम संशोधित करवा सकते हैं।
विज्ञापन


उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजकुमार कस्वा ने बताया कि यदि कोई नवविवाहित महिला विवाह पश्चात् अपना नाम शिफ्ट करवाना चाहती है तो वह फॉर्म 08 में आवेदन कर अपना नाम मतदाता सूची में शिफ्ट करवा सकती है। दावे आपत्तियां अवधि दौरान युवा पंजीकरण शत प्रतिशत करने तथा मृत, स्थानान्तरित मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से विलोपन करने का कार्य किया जाएगा। इस कार्य हेतु आपकी एवं आपके बीएलए की सहायता अपेक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजकुमार कस्वा ने बताया कि सात जनवरी 2024 एवं 21 जनवरी 2024 को विशेष अभियान आयोजित किये जाएंगे। इसमें बीएलओ मतदान केन्द्रों पर उपस्थित रहकर मतदाता सूची से संबंधित दावे एवं आक्षेप प्राप्त करेंगे। इस दौरान विशेष योग्यजन मतदाताओं को चिन्हित करते हुए विवाहित युवतियां का भी शत-प्रतिशत पंजीकरण करवाना होगा है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजकुमार कस्वा ने बताया कि 20 जनवरी को मतदाता सूचियों का ग्राम सभा व वार्ड सभाओं में पठन एवं सत्यापन किया जाएगा।


21 जनवरी को राजनैतिक दलों के बूथ स्तरीय अभिकर्ताओं के साथ दावे एवं आपत्तियों के आवेदन पत्र प्राप्त करने की विशेष तिथि रहेगी। 2 फरवरी तक दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया जायेगा। 6 फरवरी तक हेल्थ पेरामीटरों की जांच एवं अंतिम प्रकाशन हेतु आयोग की अनुमति व डेटा बेस का अद्यतन करना एवं पूरक का मुद्रण कार्य होगा तथा 8 फरवरी 2024 को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed