फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News Banners and posters are being removed rapidly as soon as code of conduct is implemented

Dausa News: आचार संहिता लागू होते ही तेजी से हटाए जा रहे बैनर और पोस्टर, नगर परिषद और पालिका सक्रिय

Mon, 09 Oct 2023 06:20 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 09 Oct 2023 06:20 PM IST
सार

Dausa News: राजस्थान में आचार संहिता लगते ही बैनर और पोस्टर को हटाने का काम शुरू हो गया है। दौसा जिले सहित राजस्थान में सार्वजनिक स्थानों पर लगे तमाम राजनीतिक पार्टियों के बैनर और पोस्टरों को हटाने के लिए नगर परिषद और नगर पालिका के लोग काम करने में लगे हैं।

विज्ञापन
Dausa News Banners and posters are being removed rapidly as soon as code of conduct is implemented
हटाए जा रहे बैनर और पोस्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान सहित पांच प्रदेशों में आचार संहिता जैसे ही लगाई गई, वैसे तुरंत प्रभाव से सरकारी मशीनरी जैसे नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिका हरकत में आ गई। सार्वजनिक स्थानों पर लगे राजनीतिक पार्टियों के प्रचार-प्रसार वाले तमाम बैनर पोस्टरों को हटाने का सिलसिला शुरू हो गया।

विज्ञापन


आचार संहिता लगने के बाद में किसी प्रदेश या स्थान पर कोई भी राजनीतिक पार्टी या सरकार की किसी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किए जाने पर रोक लग जाती है, जिसके चलते तमाम बैनर पोस्टर चाहे सरकारी योजनाओं के ही क्यों न हों, इस दौरान इन्हें हटाना पड़ता है। यही काम तेजी से करते हुए दौसा जिले में लगे हुए किसी भी पार्टी के बैनर और पोस्ट को हटाया जा रहा है।
विज्ञापन


बता दें कि जिस समय से आचार संहिता प्रभावी होती है, उस समय देश और प्रदेश के सरकार में मौजूद प्रभावी पद कार्य विहीन हो जाते हैं। आचार संहिता लगने के बाद मंत्री या विधायक अपनी सरकारी गाड़ियों सहित तमाम सुविधाओं से वंचित कर दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आचार संहिता का प्रभावी पालन करने के लिए जिला कलेक्टर को जिला निर्वाचन अधिकारी के रूप में काम करते हुए आचार संहिता की पालना करवानी होती है। उसके लिए पूरी तरह सरकारी मशीनरी अपना काम करती है, जिसके चलते किसी भी तरह का आचार संहिता का उल्लंघन न हो पाए।


बहरहाल, पूरे प्रदेश में आचार संहिता लागू हो चुकी है और दौसा सहित राजस्थान भर में तमाम पार्टियों के बैनर पोस्ट को हटाने का काम प्रभावित रूप से जारी है। राजस्थान में प्रथम चरण के चुनाव 23 नवंबर को होने हैं, अब जल्द से जल्द सभी पार्टियों के प्रत्याशियों की चयन सूची आते ही चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार अपना-अपना माहौल तैयार करने में लग जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed