{"_id":"658d7d61cc3c3f925d005138","slug":"dausa-news-angered-by-lack-of-action-against-illegal-mining-a-person-climbed-on-water-tank-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dausa News: अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई न होने से नाराज व्यक्ति चढ़ा पानी की टंकी पर, जानें क्या है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa News: अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई न होने से नाराज व्यक्ति चढ़ा पानी की टंकी पर, जानें क्या है पूरा मामला
Thu, 28 Dec 2023 07:39 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 28 Dec 2023 07:39 PM IST
सार
अवैध खनन पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज व्यक्ति पानी की टंकी पर चढ़ गया। आठ महीने पहले बजरी भरे ट्रैक्टर से हादसा हुआ था।
विज्ञापन
पानी की टंकी पर चढ़ा व्यक्ति
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दौसा जिले के बांदीकुई में एक व्यक्ति खनन माफियाओं से दुखी होकर आशापुर गांव के नजदीक बनी पानी की टंकी पर चढ़ गया। व्यक्ति का नाम विक्रम सिंह गुर्जर है, विक्रम अपने आप को पर्यावरण प्रेमी बताते हुए टंकी से ही एक वीडियो जारी कर बताया, उसने अवैध खनन की शिकायत कई बार की। लेकिन खनन विभाग कार्रवाई नहीं कर रही है। उसने बताया, उसे खनन माफिया से धमकी भी मिल रही है, जिसके चलते वह पानी की टंकी पर चढ़ा है।
विज्ञापन
विक्रम सिंह ने कहा, उसको बांदीकुई पुलिस और खनन विभाग, खनन माफिया नाथू सिंह, राम अवतार बिराना, सुरजन सिंह बिराना, मिश्रीलाल, शिम्भु दयाल सैनी, रतिराम और हुकम सिंह ने उसे पानी की टंकी पर चढ़ने के लिए मजबूर किया है। उसने प्रशासन से कई बार अवैध खनन की शिकायत की, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विक्रम ने बताया, उसने खनन विभाग और रेवेन्यू विभाग को लिखित शिकायत के अलावा वीडियो तक उपलब्ध करवा दिए। लेकिन उसके बावजूद भी प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है, जिसके चलते अब उसका अपहरण करने व जान से मारने की धमकियां उसे मिलने लगी हैं। इन्हीं धमकियों के चलते विक्रम सिंह परेशान होकर बांदीकुई तहसील कार्यालय के सामने स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गया और वहां से आत्मदाह करने की बात भी करने लगा।
विज्ञापन
दौसा से सिविल रेस्क्यू टीम मौके पर बुलवाई गई। उसके बाद करीब दो घंटे प्रशासन ने टंकी के आसपास जगह पर जाल बांधा। प्रशासन और स्थानीय पार्षद केशंता देवी, पूर्व पार्षद रतन पटेल की समझाइश के बाद पानी की टंकी से विक्रम नीचे उतरा। विक्रम का कहना था कि पिछले आठ महीने पहले अवैध बजरी से भरे ट्रैक्टर-ट्राली से एक्सीडेंट हुआ। खनन, पुलिस और प्रशासन से लिखित में शिकायत की गई थी। लेकिन उस पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज विक्रम आशापुरा में स्थित टंकी पर चढ़ गया था।
नायब तहसीलदार प्रकाश मीणा का कहना है, अवैध खनन की शिकायत को लेकर टंकी पर चढ़ा था। पूर्व शिकायत प्राप्त हुई थी, जिस पर प्रशासन ने कार्रवाई की थी, जिस जगह युवक शिकायत बता रहा, वह खातेदारी भूमि है। 177 का प्रकरण बनाकर भिजवाया जा रहा है। इस प्रकरण में नियम के अनुसार जो कार्रवाई होगी, वो की जाएगी। दूसरी तरफ विक्रम का प्रशासन पर आरोप था कि प्रशासन ने प्रकरण पर कार्रवाई नहीं की, जिस पर नायब तहसीलदार प्रकाश मीणा ने कहा, हमारे पास शिकायत नहीं आई थी। पिछले चार महीने पहले शिकायत आई थी। वहां पर मौके पर पहुंचकर कार्रवाई कर सामान जब्त किया गया था। इस दौरान बांदीकुई डिप्टी एसपी ईश्वर सिंह बांदीकुई थाना प्रभारी बृजेश कुमार मीणा सहित अन्य आलाधिकारी मौजूद रहे।
लापहरवाही आई सामने
राज्य भर में तमाम पानी की टंकियों पर गेट और गेट पर ताला लगा होना चाहिए। इस सवाल के जवाब में बांदीकुई नायब तहसीलदार प्रकाश मीणा का कहना है कि जल्द ही पर कार्रवाई करते हुए जवाब मांगा जाएगा। जल्द से जल्द तमाम पानी की टंकी ऊपर गेट और गेट पर ताला लगाया जाएगा। कार्रवाई करते हुए बांदीकुई उपखंड सहित पूरे जिले पीएचईडी विभाग की लापहरवाही के चलते अधिकांश पानी की टंकियों पर न तो गेट बना है, जब गेट नहीं है तो ताले का तो काम ही क्या है। खैर ऐसी घटनाओं पर रोक लगे और शासन-प्रशासन दोनों मुस्तैद रहें, तो यह संभव है।