फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News Accused of theft in Neelkanth temple arrested

Dausa News: नीलकंठ मंदिर में हुई चोरी का आरोपी गिरफ्तार, बरामदगी के नाम पर पुलिस के हाथ खाली

Wed, 24 Jan 2024 06:49 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 24 Jan 2024 06:49 PM IST
सार

दौसा जिले के नीलकंठ मंदिर में हुई चोरी के आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है। लेकिन बरामदगी के नाम पर पुलिस के हाथ खाली हैं।

विज्ञापन
Dausa News Accused of theft in Neelkanth temple arrested
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा के नीलकंठ महादेव मंदिर में हुई चोरी का पर्दाफाश हुआ है। दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों के नाम विक्रम और रोडमल हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के जरिए चोरों की पहचान की।

विज्ञापन


दौसा जिला पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला दौसा शंकरलाल के निर्देश पर वृत्ताधिकारी वृत दौसा कालूराम मीना के सुपरविजन में थानाधिकारी पुलिस थाना दौसा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन कर कार्रवाई की। 21 जनवरी 2024 को परिवादी रोशन जोशी पुत्र स्वर्गीय केदार प्रसाद जोशी निवासी जोशी कॉलोनी बस स्टैंड के सामने दौसा ने दौसा थाने में 20-21 जनवरी की मध्यरात्रि को किन्हीं अज्ञात व्यक्तियों द्वारा नीलकंठ महादेव मंदिर में पहुंचकर दानपात्र को तोड़कर धनराशि चोरी कर ली गई। मंदिर के शीशे की खिड़की को तोड़ दिया आदि रिपोर्ट पर प्रकरण पंजीबद्ध कर अनुसंधान शुरू किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रकरण की वारदात का खुलासा कर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए दौसा थाना की डीएसटी दौसा व साइबर टीमों का गठन किया गया। 
विज्ञापन


इन टीमों द्वारा नीलकंठ महादेव मंदिर समेत करीब 80-90 कैमरे के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल कर तकनीकी संसाधनों की भी मदद लेकर घटना स्थल व संदिग्धों का बारीकी से निरीक्षण किया गया तो कुछ व्यक्तियों पर संदेह होने पर कई स्थानों भांडारेज, रामपुरा, खवारावजी, राणोली व खान भांकरी में दबिश दी, तब जाकर अभियुक्त डिटेन हो पाए। इसमें पुलिस ने संदिग्ध विक्रम व रोडमल बावरिया को डिटेन किया गया। डिटेन शुदा आरोपीगण से गहनता से पूछताछ की गई तो 20-21 जनवरी की रात को नीलकंठ महादेव मंदिर में वारदात करना स्वीकार किया। गिरफ्तार शुदा अभियुक्त शातिर चोर हैं, जिनसे चोरी किये गये माल व अन्य वारदात के बारे में जांच जारी है। साथ ही अन्य वारदातों के खुलासे की भी संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दौसा एसपी वंदिता राणा का कहना है कि नीलकंठ मंदिर में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने चोरों को तो गिरफ्तार कर लिया। लेकिन बरामदगी के प्रयास लगातार जारी हैं। यानी बरामदगी के पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं। अब इस मामले में देखने वाली बात यह होगी कि क्या चोरों को पकड़ कर इतिश्री कर ली जाती है या फिर दौसा कोतवाली पुलिस कुछ बरामद की भी कर पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed