फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News 16 year old boy died due to drowning in water filled mine family members accused of sorcery

Dausa News: खदान में भरे पानी में डूबने से 16 साल के बालक की मौत, परिजनों ने लगाया टोने-टोटके का आरोप

Wed, 06 Sep 2023 01:52 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 06 Sep 2023 01:52 PM IST
सार

दौसा जिले में खदान के पानी में डूबने से एक बालक की मौत हो गई। मामला मंगलवार दोपहर का है, बुधवार सुबह गोताखोरों ने बालक की लाश पानी से बाहर निकाली। परिजनों ने टोने-टोटके का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Dausa News 16 year old boy died due to drowning in water filled mine family members accused of sorcery
मृतक बालक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा में मिंटू (16) की खदान में भरे पानी में डूबने से मौत हो गई। गोताखोरों ने बच्चे की लाश पानी से बाहर निकाली, तो चीख पुकार मच गई। मंगलवार दोपहर लगभग तीन बजे के आसपास खदान के पानी में नहाने के लिए मिंटू गया था, जिसके बाद घर नहीं लौटा। परिजनों ने बच्चे को ढूंढा तो उसकी चप्पल और कपड़े खदान के पास मिले।

विज्ञापन


बच्चे के डूबने का शक होने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दौसा से एनडीआरएफ की टीम को बुलाया। जहां गोताखोरों ने बुधवार सुबह लगभग 10 बजे बच्चे के शव को पानी से बाहर निकाला है। मामला दौसा के खवारावजी गांव का है, जहां अभिषेक उर्फ़ मिंटू अपने दोस्तों के साथ गांव में बनी पत्थर की खदान के अंदर भरे हुए पानी में नहाने के लिए गया था। 
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मिंटू और उसके दोस्त पानी में नहाकर बाहर आ गए थे और सभी लोग अपने अपने घर की तरफ रवाना हो गए थे। उनके साथ मिंटू भी रवाना हो गया था। लेकिन मिंटू बार-बार अपने दोस्तों को छोड़कर पानी में नहाने के लिए आता और चला जाता। उधर, इस बात का पता मिंटू के दोस्तों को नहीं था और वह अपने अपने घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिंटू जब शाम छह बजे के आसपास तक घर नहीं पहुंचा, तो परिजनों ने उसे ढूंढना शुरू किया। ढूंढते-ढूंढते पता चला कि मिंटू खदान में भरे पानी में बार-बार नहाने के लिए आ रहा था और उसे अंतिम बार अकेला नहाते देखा गया था। खदान के आसपास के इलाके में ढूंढने पर पता चला कि मिंटू की चप्पल और कपड़े खदान में भरे पानी के नजदीक रखे हुए हैं, जिसकी सूचना पापड़दा पुलिस थाने को दी गई।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अपने स्तर पर उसे निकालने का प्रयास किया, लेकिन असफल रही, जिसके बाद दौसा से एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। कई घंटे तक मशक्कत करने के बाद एनडीआरएफ को मिंटू की डेड बॉडी नहीं मिली, तो एनडीआरएफ के गोताखोर  ऑक्सीजन मास्क लगाकर पानी के अंदर उतरे। जहां कई घंटे की मशक्कत के बाद उन्होंने मिंटू के शव को पानी से बाहर निकाला।


गांव वालों पर टोना टोटका करने का आरोप
पुलिस मिंटू के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए दौसा के रामकरन जोशी अस्पताल ले आई, जहां शव का पोस्टमॉर्टम करके शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा। इधर, मृतक मिंटू के पिता रमेश मीणा ने आरोप लगाया है कि मिंटू के ऊपर वहां के गांव वालों ने कुछ टोना-टोटका कर दिया, जिसके चलते वह बार-बार पानी में नहाकर निकल रहा था, मिंटू के परिजन इसलिए भी यह आरोप लगा रहे हैं, क्योंकि खवारावजी गांव में पिछले दिनों एक महिला की बॉडी बाथरूम के अंदर कटी-फटी अवस्था में मृत हालत में मिली थी, जिसके चलते अब ग्रामीणों का मानना यह भी है कि जिस घर में इस महिला की मौत हुई थी, वह लोग टोने टोटके के चक्कर में लगे हुए हैं। इधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed