{"_id":"65bfc0b7c9f959d53a0735b8","slug":"dausa-mp-jaskaur-meena-presented-account-of-his-tenure-s-work-she-made-allegations-against-congress-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dausa: सासंद जसकौर मीणा ने पेश किया अपने कार्यकाल के कार्यों का हिसाब; कांग्रेस पर लगाए तमाम आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa: सासंद जसकौर मीणा ने पेश किया अपने कार्यकाल के कार्यों का हिसाब; कांग्रेस पर लगाए तमाम आरोप
Sun, 04 Feb 2024 10:22 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 04 Feb 2024 10:22 PM IST
सार
Dausa Hindi News: दौसा सांसद जसकौर मीणा ने रविवार को जिला परिषद सांसद कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दौसा संसदीय में क्षेत्र हुए कार्यों का हिसाब दिया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार के बजट के बाद पांच साल में करवाए गए कामों की उपलब्धियां गिनाते हुए एक किताब ‘भाजपा जसकृति’ नामक विमोचन किया।
विज्ञापन
सांसद जसकौर मीणा ने कांग्रेस पर लगाए भ्रष्टाचार पर आरोप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान की दौसा सांसद जसकौर मीणा ने अपने बीते लगभग पांच साल के कार्यों का बजट जनता के लिए मीडिया के सामने पेश किया। उन्होंने कहा कि चाहे ERCP हो, स्वास्थ्य महकमा हो, जन कल्याणकारी योजनाएं हों या जनता से जुड़े मुद्दे। इन सभी पर मैं काम किया है और अब मेरा कार्यकाल पूरा होता चला जा रहा है। इसलिए मैं अपने पिछले लगभग पांच साल का मेरे द्वारा कराए गए कामों को जनता के सामने रखना चाहती हूं।
विज्ञापन
दरअसल, दौसा सांसद जसकौर मीणा ने रविवार को जिला परिषद सांसद कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दौसा संसदीय में क्षेत्र हुए कार्यों का हिसाब दिया। सांसद मीणा ने केंद्र सरकार के बजट के बाद पांच साल में करवाए गए कामों की उपलब्धियां गिनाते हुए एक किताब ‘भाजपा जसकृति’ नामक विमोचन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मेरे साढ़े चार साल में सबसे बड़े ईआरसीपी परियोजना के लिए मैंने कई बार संसद में मुद्दा उठाया। मेरे कार्यकाल में छोटे-बड़े करीब साढ़े चार हजार काम किए गए हैं। मेरे कार्यकाल में सभी काम मैंने किए। कोरोना काल मुझे थोड़ी दिक्कत का सामना जरूर करना पड़ा था, लेकिन मैंने सांसद कोटे से 15 करोड़ रुपये के काम भी करवाए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 15वीं और 16वीं लोकसभा के बचे सांसद कोटे से दो करोड़ रुपये भी लोगों के विकास के काम में खर्च किए गए। भारत सरकार की ओर से 50 करोड़ के काम हुए, जिनमें देव स्थान, ऐतिहासिक स्थानों, कला और संस्कृति मंत्रालय के माध्यम से विकास के काम हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत दौसा जिले में 250 करोड़ रुपये की लागत से सड़क निर्माण का काम कराया गया।
विज्ञापन
सांसद जसकौर मीणा ने कहा है कि भारत सरकार ने चिकित्सा के लिए काम करते हुए जिला स्तर के अस्पताल में 100 प्रतिशत भारत सरकार ने पैसा लगाकर लगातार काम किया है। उसमें फिर चाहे लालसोट में जिला अस्पताल हो, नर्सिंग कॉलेज हो या फिर दौसा जिले का मेडिकल कॉलेज हो। अकेले दौसा जिले को 350 करोड़ रुपये का लाभ केवल चिकित्सा क्षेत्र में मिला है।
सांसद मीणा ने आगे कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में फिलहाल 100 मेडिकल स्टूडेंट्स को प्रशिक्षण मिल रहा है। लेकिन हमारे दौसा जिले में छात्र-छात्राओं को मेडिकल क्षेत्र में पढ़ाई कर डॉक्टर बनने का मौका भी मिलेगा और हमारे क्षेत्र बच्चों को मेडिकल की पढ़ाई करने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। इसका स्वास्थ्य लाभ जिले के लोगों को भी मिलेगा।
आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर सांसद जसकौर मीणा ने कहा कि मेरा कोई ठेका नहीं है। मैं एक कार्यकर्ता के रूप में पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करती रहूंगी। दोबारा टिकट मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी का जो निर्णय होगा सिर माथे है।
सांसद जसकौर मीणा ने दावा किया कि अगर पंडित नवल किशोर शर्मा के खादी के विकास को लेकर दिए गए योगदान को छोड़ दें, तो अब तक सबसे ज्यादा विकास के काम उनके कार्यकाल के पिछले पांच वर्षों में हुए हैं।
सांसद मीणा ने मेडिकल कॉलेज, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे, जल जीवन मिशन और पीएम ग्राम सड़क योजना समेत अनेकों काम भी गिनवाए। साथ ही उन्होंने प्रत्येक ग्राम पंचायत में 100 करोड़ के कार्य होने की बात कही। सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार के हजारों करोड़ रुपये से घरों को सौर ऊर्जा योजना से जोड़ने का लक्ष्य लिया है।
सांसद ने आगे कहा कि दौसा लोकसभा क्षेत्र के किसानों की उन्नति के लिए अभी बहुत काम होना बाकी है। आज हमारी पार्टी के वरिष्ठ नेता राज्य सरकार में कृषि मंत्री बने हैं। मैं उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर किसानों की माली हालत को सुधारने का हर संभव प्रयास करूंगी। लेकिन किसानों की पारंपरिक खेती के तौर-तरीकों को बदलना होगा, तब जाकर किसानों की आय दोगुनी हो सकेगी।
इसके साथ ही कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सांसद मीणा ने कहा कि कांग्रेस शासन के पांच साल के कार्यकाल में प्रदेश को जमकर लूटा गया है। मीणा ने आगे कहा कि जल जीवन मिशन में कांग्रेस ने जमकर भ्रष्टाचार किया, जिसकी ईडी जांच कर रही है। भ्रष्टाचार का ही नतीजा है कि अधिकारियों के घरों में नोटों की खेप मिली। इस भ्रष्टाचार से सचिवालय भी अछूता नहीं रहा, वहां भी नकदी के साथ सोना मिला।