फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa Modern crematorium equipped with many facilities ready Minister Murarilal Meena inaugurated

Dausa News: आधुनिक श्मशान घाट तैयार, AC-वाटर कूलर-RO और लाइटिंग से लैस, मंत्री मुरारीलाल मीणा ने किया उद्घाटन

Thu, 22 Jun 2023 08:55 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 22 Jun 2023 08:55 PM IST
सार

श्मशान तो आपने आज तक बहुत देखे होंगे, लेकिन श्मशान में जो लोग अपने किसी चिर परिचित या रिश्तेदार को मुखाग्नि देने पहुंचते हैं, वे लोग वहां सुविधाओं के अभाव में परेशान होते हैं। लेकिन राजस्थान के दौसा जिले में अब ऐसा नहीं होगा। क्योंकि यहां श्मशान में आधुनिक तमाम सुविधाएं मिलेंगी।

विज्ञापन
Dausa Modern crematorium equipped with many facilities ready Minister Murarilal Meena inaugurated
मंत्री मुरारीलाल मीणा ने किया उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा में अत्याधुनिक श्मशान घाट तैयार किया गया है। दौसा के श्मशान घाट में सुविधाओं युक्त सामुदायिक भवन बनाया गया है। तिवाड़ी श्मशान घाट के बाद अब रावण का टीला स्थित श्मशान घाट भी वातानुकूलित हो गया है। गुरुवार को कृषि विपणन मंत्री मुरारीलाल मीणा और जिला कलेक्टर कमर चौधरी ने इस सुविधाओं युक्त सामुदायिक भवन का उद्घाटन किया। 

विज्ञापन


श्मशान के इस सामुदायिक भवन में जहां कई एसी लगे हुए हैं। वहीं बैठने के लिए भी लग्जरी कुर्सियों की व्यवस्था की गई है। आमतौर पर श्मशान घाटों में बैठने की भी अच्छी व्यवस्था नहीं मिलती है। लेकिन दौसा के श्मशान घाटों में बैठने के लिए सुविधाओं युक्त सामुदायिक भवन, लग्जरी कुर्सियों एसी वेटिंग रूम आदि की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


मंत्री मुरारीलाल मीणा बोले- घंटों धूप में इंतजार नहीं करना पड़ेगा
पूर्व में तिवाड़ी श्मशान घाट को सुविधाओं युक्त तैयार किया गया था और उसके बाद अब रावण का टीला स्थित श्मशान घाट को भी सुविधाओं युक्त बनाया गया है। इस दौरान मंत्री मुरारी लाल मीणा ने कहा कि पूर्व नगर पालिका दौसा चेयरमैन सत्यनारायण चौधरी की स्मृति में नगर परिषद की ओर से दौसा के रावण का टीला श्मशान घाट में इस सुविधाओं युक्त सामुदायिक भवन का निर्माण कराया गया है, जो आम जनता के लिए फायदेमंद होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्योंकि अंतिम संस्कार के दौरान आने वाले लोग कई घंटे तक धूप में बैठने को मजबूर होते हैं, लेकिन इस सामुदायिक भवन के बनने के बाद उन्हें छांव मिलेगी और ठंडी हवा के लिए एसी भी मिलेगा, इतना ही नहीं इस श्मशान घाट में पानी के लिए वाटर कूलर और आरओ की व्यवस्था भी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed