फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa Illegal construction of sarpanch despite court stay on temple forgiveness land in Bhojwada

Dausa: भोजवाड़ा में मंदिर माफी जमीन पर कोर्ट स्टे के बावजूद सरपंच का अवैध निर्माण, थानाधिकारी को दी शिकायत

Sat, 13 May 2023 03:34 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 13 May 2023 03:34 PM IST
सार

कब्जा और अवैध निर्माण करने वाले सरपंच पति का कहना है, मंदिर माफी की जमीन पर सभी का कब्जा है। इसमें अन्य समाज के लोग भी शामिल हैं। अगर कब्जा हटाया जाए तो सभी का हटाया जाए, केवल हमारा नहीं हटाया जाए। सरपंच पति खुद कब्जे की बात को स्वीकार कर रहे हैं। कोर्ट ऑर्डर भी नहीं मान रहे।

विज्ञापन
Dausa Illegal construction of sarpanch despite court stay on temple forgiveness land in Bhojwada
ज्ञापन सौंपते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा में कोलवा थाना क्षेत्र के भोजवाड़ा गांव में मंदिर माफी की जमीन पर सरपंच की ओर से अवैध निर्माण कर बनाए जा रहे मकान पर ग्रामीणों ने कड़ा आक्रोश जताया और प्रदर्शन किया। सरपंच और उनके पति की दबंगई और अवैध निर्माण के खिलाफ ग्रामीणों ने पुलिस थाना अधिकारी को कार्रवाई करने के लिए शिकायत दी है। पिछले कुछ दिन से नृसिंह भगवान के मंदिर की जमीन पर नया गांव सरपंच द्वारा कब्जा कर अवैध पक्का निर्माण किया जा रहा है, जिसे लेकर कुछ दिन पहले भोजवाड़ा के ग्रामीणों ने सरपंच के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया था और सरपंच के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। लेकिन सरपंच द्वारा कार्य बंद नहीं किया गया और ग्रामीणों को एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में फंसाने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया था।

विज्ञापन


कोर्ट स्टे के बाद भी सरपंच द्वारा अवैध रूप से किए जा रहे पक्के निर्माण पर रोक और सरपंच के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर करीब दो दर्जन भोजवाड़ा के ग्रामीण विप्र नेत्री नेहा चतुर्वेदी के नेतृत्व में कोलवा थाना अधिकारी से मिले और शिकायत दी। इस पर थाना अधिकारी ने कोर्ट स्टे की पालना करवाने और मामले में जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


नेहा चतुर्वेदी ने कहा कि गांव के मुखिया द्वारा इस तरह मंदिर की जमीन पर कब्जा कर अवैध निर्माण करना गलत है। सरपंच अपने पद का दुरुपयोग कर रहा है। ग्रामीणों के मना करने पर उन्हें एससी-एसटी के झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दे रहा है, जो गलत है। थानाधिकारी को मामले से अवगत कराते हुए कार्रवाई की मांग की है, जिस पर थानाधिकारी ने कोर्ट स्टे की पालना करवाने और मामले की जांच कर कार्रवाई करने को आश्वस्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विप्र कल्याण बोर्ड अध्यक्ष महेश शर्मा को भी लिखा पत्र...
वहीं, मामले को लेकर विप्र कल्याण बोर्ड अध्यक्ष महेश शर्मा को मामले से अवगत कराते हुए कार्रवाई की मांग को लेकर पत्र भी लिखा है। इस दौरान दर्जनों की संख्या में ग्रामीण थाने पर मौजूद रहे।


सरपंच पति ने क्या कहा?
भोजवाड़ा गांव के सरपंच देवी महावर के पति लक्ष्मण महावर का कहना है कि यह बात सही है कि मंदिर माफी की जमीन पर लोगों को कब्जा है। इसी के चलते उन्होंने भी कब्जा कर लिया। यदि कार्रवाई हो, तो सभी पर बराबर होनी चाहिए, न कि अकेले सरपंच पति पर होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed