फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa Girls who have scored more than 90% marks in class 12th will travel by air to Ayodhya

Dausa: 90% से अधिक अंक लाने वाली बालिकाएं करेंगी अयोध्या की हवाई यात्रा, वार्षिकोत्सव समारोह में बोले विधायक

Sat, 03 Feb 2024 08:07 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 03 Feb 2024 08:07 PM IST
सार

राजस्थान के दौसा जिले में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खेड़ली में शनिवार को वार्षिकोत्सव मनाया गया। इस दौरान विधायक विक्रम बंसीवाल ने 12वीं कक्षा में पढ़ रही छात्राओं को लेकर बड़ी बात कही है।

विज्ञापन
Dausa Girls who have scored more than 90% marks in class 12th will travel by air to Ayodhya
वार्षिकोत्सव समारोह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा के सिकराय विधानसभा से विधायक विक्रम बंसीवाल ने खेड़ली विद्यालय के वार्षिक उत्सव समारोह में बोले कि 12वीं कक्षा में 90 पर्सेंट से अधिक अंक लाने वाली छात्राओं को जयपुर से अयोध्या के लिए फ्लाइट से यात्रा करवाएंगे। विधायक सिकराय विधानसभा के खेड़ली विद्यालय के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में पहुंचे थे। जहां विधायक का शिक्षकों और ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। इस मौके पर विधायक विक्रम बंसीवाल ने खेड़ली विद्यालय में दो कमरों की घोषणा की एवं एक लाइब्रेरी की घोषणा की है। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

विज्ञापन


विधायक विक्रम बंसीवाल ने कहा कि विधानसभा सिकराय में सरकारी स्कूलों में कक्षा 12 में पढ़ने वाली बालिकाएं 90% से ऊपर मार्क्स लेकर आएंगी, उनको जयपुर से अयोध्या के लिए फ्लाइट से यात्रा करवाई जाएगी। विक्रम बंशीवाल की हवाई यात्रा वाली यह पहल निश्चित रूप से बालिकाओं में पढ़ाई के प्रति में एक नया उत्साह जरूर लाएगी। शिक्षा के साथ उन्हें हवाई यात्रा अयोध्या में अध्यात्मिक दर्शन का मौका भी मिलेगा। 
विज्ञापन


विद्यालय के वार्षिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिकराय विधायक विक्रम बंसीवाल, विशिष्ट अतिथि प्रदेश मंत्री नीलम गुर्जर, विधानसभा संयोजक रामावतार कसाना, अध्यक्षता भांडारेज मंडल अध्यक्ष राम सिंह घुरैया, प्रधानाचार्य रेनू शर्मा विधायक विक्रम बंसीवाल ने खेड़ली विद्यालय में वार्षिक उत्सव में भाग लेकर विद्यालय के बच्चों को पुरस्कृत भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर सिकराय विधायक विक्रम बंसीवाल, प्रदेश भाजपा मंत्री नीलम गुर्जर, विधानसभा संयोजक रामावतार कसाना, जिला मंत्री कमलेश जोशी भांडारेज मंडल अध्यक्ष राम सिंह घुरैया, प्रधानाचार्य रेनू शर्मा, महामंत्री सुमेर सिंह अवाना राजाहैडा, योगेंद्र शर्मा, पूरण व्यास, अशोक कुमार बेरवा, मुकेश सैनी, अंतू नांदरी, धारा सिंह बांसड़ा, मोहनलाल टोरडा, नाहर सिंह गुर्जर, राजा छावडी, महेंद्र सिंह रलावता, कविता रैसवाल और रामनिवास मीणा सहित कार्यकर्ता-ग्रामीण व स्कूल के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed