फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa: Farmers happy with hope of good crop in Mawath

Dausa: पूर्वी राजस्थान ठंड की चपेट में, मावठ में अच्छी फसल की उम्मीद से किसानों के चेहरे खिले, आमजन बेहाल

Tue, 09 Jan 2024 09:50 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 09 Jan 2024 09:50 PM IST
सार

ठंड का आलम ये है कि 10 बजे बाद आम आदमी के दैनिक क्रियाकलाप शुरू होते हैं और 4 बजे के आसपास वापस ठंड और कोहरे के चलते कामकाजी लोगों को घर पहुंचने की जल्दी लग जाती है।

विज्ञापन
Dausa: Farmers happy with hope of good crop in Mawath
कोहरे के बीच ट्रेन का इंतजार करते यात्री। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

दौसा पूर्वी राजस्थान में अचानक रात में मावठ होने से पारा काफी नीचे गिर गया है, जिसके चलते ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। पूर्वी राजस्थान का हिस्सा ठंड की चपेट से प्रभावित है। तापमान पिछले कई दिनों से न्यूनतम और अधिकतम में भारी अंतर रहने लगा है।

विज्ञापन


पूरा उत्तरी भारत ठंड की चपेट में आने के चलते पूर्वी राजस्थान में अचानक हुई इस मावठ के कारण लोगों का जनजीवन पूरी तरह अस्तव्यस्त हो गया है। ठंड के चलते आम आदमी की दिनचर्या पर इसका प्रभाव अच्छा-खासा नजर आ रहा है। 10 बजे बाद आम आदमी के दैनिक क्रियाकलाप शुरू होते हैं और 4 बजे के आसपास वापस ठंड और कोहरे के चलते कामकाजी लोगों को घर पहुंचने की जल्दी लग जाती है।
विज्ञापन




बाजारों की स्थिति यह हो गई है कि लगभग सुबह 10 बजे बाद बाजार खुलता है और 5 पहले बाजार बंद होने की तैयारी हो जाती है। दिन भर मार्केट में लोग जगह-जगह अलाव जलाकर कर तापते नजर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठंड कुछ लोगों के लिए फायदेमंद तो कुछ लोगों के लिए मुसीबत भी साबित हो रही है। इस मावठ से किसानों को अब अच्छी-खासी फसल होने की उम्मीद ज़रूर जगी है, जिसके चलते किसानों के चेहरे तो खिल उठे हैं। वहीं, आम आदमी के चेहरे पर इस कड़क-कड़कती ठंड के कारण मुसीबत नजर आ रही है।


ठंड से अचानक गिरे तापमान के बाद अब ट्रेनों की आवाजाही पर भी काफी फर्क नजर आने लगा है। ट्रेन में अब अपने समय से कई घंटे देरी से आ जा रही हैं, जिसके चलते भी यात्री अपनी यात्रा समय पर नहीं कर पा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed