फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa doctor suicide case Doctor Archana Sharma brother accuses man of BJP leader torturing her sister

Dausa Doctor Suicide: मृतका के भाई ने कहा-भैया जोशी बहन को करता था प्रताड़ित, उसपर भाजपा के किसी बड़े नेता का हाथ

Wed, 30 Mar 2022 02:58 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: रोमा रागिनी Updated Wed, 30 Mar 2022 02:58 PM IST
सार

डॉक्टर अर्चना शर्मा के भाई पवन शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह से भाजपा नेता से बचाने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
Dausa doctor suicide case Doctor Archana Sharma brother accuses man of BJP leader torturing her sister
दौसा डॉक्टर ने किया आत्महत्या - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

दौसा में महिला डॉक्टर सुसाइड मामले में अबतक भाजपा गहलोत सरकार को घेरने में लगी थी। भाजपा ने स्थानीय कांग्रेस नेताओं पर केस दर्ज कराने का आरोप भी लगाया था लेकिन इस मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। दौसा पहुंचे महिला डॉक्टर के भाई ने कहा कि मेरी बहन पर केस दर्ज कराने में भाजपा नेताओं का हाथ है। अर्चना शर्मा के भाई पवन शर्मा ने कहा कि मेरी बहन को भैया जोशी नाम के व्यक्ति प्रताड़ित कर रहा था।

विज्ञापन


डॉ. अर्चना शर्मा के भाई पवन शर्मा दौसा जिला कलेक्टर के पास न्याय मांगने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बहन की आत्महत्या मामले में भाजपा के किसी बड़े नेता का हाथ होने के बात कही है। पवन शर्मा ने आरोप लगाया कि मेरी बहन को पिछले कई महीनों से मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। बीजेपी के नेताओं के संरक्षण वाले किसी व्यक्ति का इन सब में हाथ है। उसके कहने पर ही मुकदमा दर्ज हुआ है। पवन शर्मा ने कहा कि मैं कोई राजनीति नहीं करना चाहता पर मेरी बहन भैया जोशी नामक व्यक्ति से प्रताड़ित थी। बीजेपी नेताओं के संरक्षण में भैया जोशी है।   

विज्ञापन


'मैं किसी को डॉक्टर नहीं बनने दूंगा'
पवन शर्मा ने कहा कि मेरी बहन 40 किलोमीटर में एक मात्र डॉक्टर थी। पवन शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह को गुहार लगाई है कि हम को बीजेपी नेता से बचाए। पवन शर्मा बोले कि मैं अपने पूरे परिवार में किसी को भी डॉक्टर नहीं बनने दूंगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed