{"_id":"650b1ffdba807b0ada000b89","slug":"dausa-crime-with-the-help-of-cctv-and-cyber-cell-police-arrested-two-interstate-thieves-2023-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dausa Crime: CCTV और साइबर सेल की मदद से पुलिस ने दो अंतरराज्यीय चोरों को पकड़ा, सूने मकानों में करते थे चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa Crime: CCTV और साइबर सेल की मदद से पुलिस ने दो अंतरराज्यीय चोरों को पकड़ा, सूने मकानों में करते थे चोरी
Wed, 20 Sep 2023 10:08 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 20 Sep 2023 10:08 PM IST
सार
Dausa Crime: सीसीटीवी और साइबर सेल की मदद से दौसा पुलिस ने दो अंतरराज्यीय चोरों को पकड़ा है। पुलिस के मुताबिक, ये चोर सूने मकानों में हाथ साफ करते थे।
विज्ञापन
पुलिस ने दो अंतरराज्यीय चोरों को पकड़ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दौसा पुलिस थाना सदर ने सूने मकानों में चोरी करने की घटना का खुलासा किया है। घटना में शामिल दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये आरोपी शहर और कस्बों के बाहरी इलाकों में बने मकानों की रेकी कर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।
विज्ञापन
दौसा पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह का फर्दाफाश किया है, जिसमें बदमाशों ने पूर्व में हरियाणा के अलावा राजस्थान के शाहपुरा, जयपुर, दूदू, शाहपुरा भीलवाड़ा, महवा और दौसा में वारदातें करना कबूल किया है। दौसा पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा ने बताया कि चोरों के खिलाफ की प्रभावी कार्रवाई में अभियुक्त राजू और जसवीर उर्फ जस्सू को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
विज्ञापन
ये है घटनाक्रम
बता दें कि मामला दो जून 2023 का है। प्रार्थी कमलेश कसाना निवासी फर्राशपुरा पुलिस थाना सिकन्दरा जिला दौसा ने थाना पर रिपोर्ट दी कि मैं प्लाट नंबर बी-52 गोवर्धन वाटिका 60 फीट रोड, आगरा रोड, पुलिस थाना इलाका सदर, जिला दौसा का रहने वाला हूं। एक जून को सुबह घर का गेट बंद करके निजी काम से मेरा भाई बाहर गया हुआ था। घर पर कोई नहीं था। दो जून को शाम करीब चार बजे मेरे पिताजी मकान पर आए, तो मुख्य द्वार और सभी दरवाजों के ताले टूटे हुए मिले और सामान बिखरा हुआ मिला। सूचना पर सभी घरवालों ने आकर देखा, तो मेरी भाभी के जेवर, नकदी, रुपये, सूटकेस और कैश बेड में से निकाल कर जेवरात और नकदी भी चोर मकान के अन्दर से चुरा कर ले गए। मकान में सीसीटीवी कैमरे उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
ये जेवर और सामान किए थे चोरी
चोर सोने के दोनों हाथों की चार चूड़ियां, दो सोने की चेन, सोने की नथ, सोने का टीका, दोनों कानों की सोने की झुमकियां, सोने का मंगल सूत्र, सोने की दो अंगूठियां, चांदी की पायजेब, चांदी की माला, चांदी की हाथ और पैरों की बिछिया-अंगूठियां और करीब एक लाख 50 हजार रुपये, दस्तावेज व आधार कार्ड आदि चोरी हो गए।
जांच के दौरान परिवादी के मकान के सीसीटीवी फुटेज और अभयकमाण्ड सेंटर के कैमरों की फुटेज का विश्लेषण करने पर अपराधियों द्वारा वारदात में काम आया वाहन नंबर एचआर-35 ई-1888 को पुलिस ने चिन्हित कर उसी दिशा में जांच को आगे बढ़ाया। वाहन के खरीदार और विक्रेता से पूछताछ कर बदमाशों को चिन्हित किया।
बदमाशों द्वारा पूर्व वारदातों में इस्तेमाल मोबाइल नम्बर प्राप्त कर उन नम्बरों को साइबर सेल की मदद से ट्रैसिंग पर लगवाकर उन्हें दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त की गई। आरोपियों ने अनुसंधान के दौरान शाहपुरा जयपुर, शाहपुरा भीलवाड़ा, दूदू, महवा और दौसा में वारदात करना स्वीकार किया है।
ये हैं बदमाशों के नाम-पते
पहला आरोपी राजू पुत्र जसपाल जाति जट सिख उम्र 45 साल निवासी 1976/10 वशिष्ठ कॉलोनी थानेसर कुरूक्षेत्र हरियाणा। दूसरा आरोपी जसवीर उर्फ जस्सू पुत्र प्रीतम जाति जट सिख उम्र 55 साल निवासी जैन का ठेका गली नंबर-16 मकान 19 शिमलापुरी लुधियाना पंजाब है। अब ये बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं, जिसके चलते दौसा सदर पुलिस को इनसे और भी वारदात खुलने की उम्मीद है।