फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   daughter accused father of rape in Baran minor victim registered case against accused

Rajasthan: आधी रात को घर से भाग कर थाने पहुंची नाबालिग, बोली-चार महीने से पिता कर रहे दुष्कर्म

Tue, 12 Jul 2022 01:29 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बारां
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बारां Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 12 Jul 2022 01:29 PM IST
सार

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया है।

विज्ञापन
daughter accused father of rape in Baran minor victim registered case against accused
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थन के बारां जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक 15 साल की बेटी ने अपने पिता पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। लड़की आधी रात को भाग कर थाने पहुंची और अपने पिता पर यौन उत्पीड़न और दुष्कर्म करने का केस दर्ज करवाया है।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार नाबालिग ने बताया कि उसके पिता उसके साथ पिछले चार महीने से दुष्कर्म कर रहे हैं। पीड़िता का कहना है कि जब से उसकी सौतेली मां घर छोड़कर गई है, तब से उसके पिता उसे हवस का शिकार बना रहे हैं। पीड़िता का कहना है कि उसकी मां का निधन तीन साल पहले हो गया था। उसके बाद पिता ने दूसरी शादी की लेकिन सौतेली मां पति के शराब की लत से परेशान होकर घर छोड़कर चली गई। तब से उसके पिता रोज उसे हवस का शिकार बना रहे हैं। 

विज्ञापन


पीड़िता घर में अपनी छोटी बहन और एक भाई के साथ रह रही थी। नाबालिग लड़की का मेडिकल करवाया गया है। लड़की का बयान दर्ज करवाया गया है। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed