फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   dalit student returning from school two people raped in alwar rajasthan

Rajasthan: स्कूल से लौट रही दलित छात्रा को अगवा कर युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, एसपी के दखल के बाद शुरू हुई कारवाई

Fri, 04 Mar 2022 05:08 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 04 Mar 2022 05:08 PM IST
सार

राजस्थान के नीमराना में दलित छात्रा को अगवा कर दो युवकों ने अगवा कर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता के परिजन रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचे तो पुलिस ने एफआइआर दर्ज नहीं की। बाद में एसपी के दखल के बाद केस दर्ज हुआ।  

विज्ञापन
dalit student returning from school two people raped in alwar rajasthan
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media

विस्तार

अलवर जिले के नीमराना में स्कूल से लौट रही दलित छात्रा को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। दुष्कर्म की जानकारी लगने के बाद पीड़िता के परिजन थाने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। बाद में एसपी के दखल के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया और आरोपियों को पकड़ने के लिए कार्रवाई शुरू की। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पीड़िता 12वीं कक्षा की छात्रा है। गुरुवार को वह स्कूल की छुट्टी होने के बाद घर लौट रही थी। रास्ते में एक युवक बाइक से अगवा कर उसे मोहलड़िया गांव में ले गया। आरोपी ने यहां छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसका एक एक दोस्त भी उसके साथ था। छात्रा ने घर लौटकर परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


इसके बाद  आक्रोशित ग्रामीण नीमराणा पुलिस थाने पहुंचे आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। देर रात तक पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया तो इसकी जानकारी भिवाड़ी जिला पुलिस अधीक्षक शांतनु कुमार सिंह के पास पहुंची। उनके दखल के बाद आरोपी अंकित निवासी लीला गांव के खिलाफ केस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी की फटकार के बाद पुलिस सक्रिय हुई और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गांव सहित उनके ठिकानों पर दबिश दी। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed