फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dalit beaten up for wearing mustache and wearing glasses in Barmer

Rajasthan: मूंछ रखने और काला चश्मा लगाने पर दलित को पीटा, आरोपी बोले- घर के बाहर ऐसे बैठा तो खैर नहीं

Tue, 01 Nov 2022 04:37 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 01 Nov 2022 04:37 PM IST
सार

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच को लेकर सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Dalit beaten up for wearing mustache and wearing glasses in Barmer
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के बाड़मेर जिले में दलित से मारपीट करने का मामला सामने आया है। दलित युवक का आरोप है मूंछ रखने और काला चश्मा लगाने पर उसे अंजाम भुगतने की धमकी दी गई। जिसके बाद पीड़ित युवक कोतवाली पुलिस के पास पहुंचा और केस दर्ज कराया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।  

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हेमंत मेघवाल नाम के युवक ने कोतवाली में केस दर्ज कराया है। पुलिस को दी अपनी शिकायत में उसने बताया कि वह सैलून पर बाल कटवाने के लिए गया था। जहां कुछ कुछ उच्च जाति के लोग आए और उन्होंने मुझे धमकाना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि अब अगर तूने मूंछ रखी तो तैरी खैर नहीं। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी युवकों ने उसे काला चश्मा नहीं लगाने और घर के बाहर कुर्सी पर नहीं बैठने के लिए भी धमकी दी। इस दौरान उसके साथियों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो युवकों ने उनके साथ भी मारपीट की और अंजाम भुगतने की धमकी देकर चले गए। 
विज्ञापन


युवक का आरोप है कि मामले के दो दिन बाद उस पर हमला किया गया। जिसके बाद वह कोतवाली पहुंचा और केस दर्ज कराया। घटना के विरोध में सोमवार शाम को ग्रामीणों ने थाने का घेराव किया और कार्रवाई को लेकर प्रदर्शन किया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच को लेकर सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed