फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Cylinder fire in Mahadev village of Sampau, Dholpur

Dholpur: सैंपऊ के महादेव गांव में बारातियों का नाश्ता बनाते समय सिलेंडर में लगी आग, हलवाई समेत चार झुलसे

Mon, 22 May 2023 11:16 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 22 May 2023 11:16 AM IST
सार

सैंपऊ के महादेव गांव में सोमवार सुबह शादी समारोह में मेहमानों के लिए खाना बनाते समय सिलेंडर लीक होने से आग लग गई। आग बुझाने में हलवाई समेत चार लोग झुलस गए।

विज्ञापन
Cylinder fire in Mahadev village of Sampau, Dholpur
हादसे में घायल व्यक्ति। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

धौलपुर के सैंपऊ थाना इलाके के महादेव गांव में सोमवार सुबह बारातियों के लिए नाश्ता बनाते समय सिलेंडर लीकेज हो गया। सिलेंडर की आग से बाराती और घरातियों में भगदड़ मच गई। आग में हलवाई समेत चार लोग झुलस गए हैं। घायलों को सैपऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दमकल को बुलाकर आग को बुझाया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक महादेव गांव में राजेंद्र कुशवाहा के घर दो पुत्रियों की शादी थी। बाड़ी शहर से बीती रात बारात आई हुई थी। बाराती एवं मेहमानों के लिए सुबह हलवाई हरेंद्र पुत्र रामबाबू निवासी हंस पुरा नाश्ता बना रहा था। इसी दौरान गैस सिलेंडर पर अचानक लीकेज हो गया। सिलेंडर का पाइप फटने से आग ने विकराल रूप ले लिया। शादी समारोह में भगदड़ मच गई। बाराती एवं घराती महिला एवं बच्चों को सुरक्षित लेकर बाहर भागने लगे। सिलेंडर को बाहर निकालने के प्रयास में हलवाई हरेंद्र समेत रामबाबू कुशवाहा पुत्र बुद्धा राम कुशवाहा, संतोष पुत्र मुरारी लाल एवं भरत सिंह पुत्र बिधाराम झुलस गए।
विज्ञापन


हादसे की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी हरबंस सिंह ने अग्निशमन को अवगत कराया। दमकल गाड़ी के पहुंचने पर आग को बुझाया गया। स्थानीय पुलिस ने आग के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़ा हादसा होने से टला
सिलेंडर का पाइप फटने से आग ने इतना विकराल रूप लिया कि लोगों की रूह तक कांप गई। लोगों में इतनी अफरा-तफरी मच गई कि लोग महिला एवं बच्चों को सुरक्षित निकाल कर बाहर भागने लग गए। महादेव गांव में हड़कंप मच गया। आग पर काबू पाने का स्थानीय ग्रामीणों ने भी प्रयास किया था। लेकिन ग्रामीणों को कामयाबी नहीं मिल सकी। आग हादसे में हजारों रुपए का नुकसान भी बताया जा रहा है। घटनास्थल पर पहुंची उपखंड प्रशासन की टीम ने भी जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed