फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Cyber fraud amount withdrawn on commission from private company ATM machine in Bharatpur accused arrested

Bharatpur: निजी कंपनी की ATM मशीन से कमीशन पर निकलवा रहा था साइबर ठगी की रकम, गिरफ्तार आरोपी से 1.41 लाख बरामद

Sun, 09 Jul 2023 10:44 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 09 Jul 2023 10:44 PM IST
सार

गिरफ्तार किया गया आरोप शौराब खान 30% कमीशन के बदले साइबर ठगों को ठगी की रकम निकाल कर देता था। आरोपी के पास से टीम ने 1.41 लाख नगद, कई बैंकों के 25 एटीएम कार्ड, 9 चेक बुक और 14 पासबुक बरामद की गई हैं। 

विज्ञापन
Cyber fraud amount withdrawn on commission from private company ATM machine in Bharatpur accused arrested
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीआईडी क्राइम ब्रांच टीम की सूचना और सहयोग से भरतपुर जिले के सीकरी थाना क्षेत्र के उड़की मोहम्मदपुर गांव से एटीएम मशीन संचालक को गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने अपनी दुकान पर निजी कंपनी की एटीएम मशीन लगवा रखी थी, जिससे साइबर ठगी की रकम निकलवाई जाती थी।

विज्ञापन

       
अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस अपराध दिनेश एमएन ने बताया कि गिरफ्तार एटीएम मशीन संचालक शौराब खान के पास से 1.41 लाख नगद, कई बैंकों के 25 एटीएम कार्ड, 9 चेक बुक और 14 पासबुक बरामद की गई हैं। दिनेश एमएन ने बताया कि सीआईडी क्राइम ब्रांच के हेड कांस्टेबल कमल सिंह की सूचना पर एक टीम भरतपुर भेजी गई थी।
विज्ञापन

     
एडीजी एमएन ने बताया कि टीम को सूचना मिली थी कि भरतपुर जिले के मेवात इलाकों में साइबर ठगों ने अपने इच्छित स्थान पर प्राइवेट एटीएम मशीन लगा रखी है। बाहर से आम आदमी को एटीएम मशीन बंद दिखाई देती है, जबकि उसके पीछे के रास्ते से साइबर ठग विभिन्न तरीकों द्वारा ठगी गई रकम निकलवाया करते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

     
सूचना पुख्ता होने पर जयपुर से टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से उड़की मोहम्मदपुर गांव में स्थित एक दुकान पर दबिश दी। दुकान संचालक शौराब खान पुत्र चंदर खान की दुकान पर टाटा इंडिकैश कंपनी की एटीएम मशीन लगी हुई थी। आरोपी 30% कमीशन के बदले साइबर ठगों को ठगी की रकम निकाल कर देता था। आरोपी के पास से टीम ने 1.41 लाख नगद, कई बैंकों के 25 एटीएम कार्ड, 9 चेक बुक और 14 पासबुक बरामद की गई हैं। 

    
एडीजी दिनेश एमएन ने बताया कि इस कार्रवाई में पुलिस निरीक्षक रामसिंह, हेड कांस्टेबल शंकर दयाल शर्मा, कमल सिंह, रामनिवास लोछब, कॉन्स्टेबल देवेंद्र सिंह और ड्राइवर विश्राम की विशेष भूमिका रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed