{"_id":"61c6c7cf2f00f05ed01bd4ba","slug":"customs-officers-nabbed-gold-smuggler-at-jaipur-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई: ट्रिमर में छिपाकर ला रहा था सोने के बिस्कुट, जयपुर एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारी ने शख्स को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्रवाई: ट्रिमर में छिपाकर ला रहा था सोने के बिस्कुट, जयपुर एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारी ने शख्स को दबोचा
Sat, 25 Dec 2021 12:57 PM IST
प्रशांत कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Sat, 25 Dec 2021 12:57 PM IST
सार
जयपुर एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी करने वाले एक शख्स को पकड़ा गया है। शख्स के पास से सोने के बिस्कुट बरामद किए गए हैं। बाजार में इसकी कीमत 25 लाख से ज्यादा बताई जा रही है।
विज्ञापन
सोने के बिस्कुट बरामद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने एक विदेशी यात्री से सोने का बिस्कुट बरामद किया है। कस्टम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि एयर अरबिया की फ्लाइट से आए व्यक्ति के पास 491 ग्राम सोने के बिस्कुट मिले हैं, जिसकी कीमत 25 लाख है। शनिवार सुबह एयरपोर्ट पर व्यक्ति अरबिया की फ्लाइट से उतरा। यात्री थोड़ा से घबराया दिख रहा था। कस्टम विभाग के अधिकारियों को उस पर शक हुआ। विभाग द्वारा जांच करने पर व्यक्ति के पास ट्रिमर मिला। ट्रिमर खोल कर देखने पर सब सामान्य दिख रहा था।
विज्ञापन
अधिकारियों ने उस ट्रिमर को नई मशीन में चेक करने के लिए डाला, लेकिन मशीन काम नहीं कर रही थी, फिर अधिकारियों ने ट्रिमर को बारीक से देखा तो पता चला कि बैट्री हटाकर उसमें सोने के बिस्कुट छिपाकर रखा गया है। कस्टम अधिकारियों ने व्यक्ति को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। अधिकारी जानने का प्रयास कर रहे हैं कि व्यक्ति इस गोरखधंधे में कब से संलिप्त है और कितनी बार इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे चुका है।
विज्ञापन