फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   curfew in banswara

बांसवाड़ा में हंगामा बरपा, लगी निषेधाज्ञा

Wed, 26 Dec 2012 12:19 PM IST
बांसवाड़ा\इंटरनेट डेस्क
बांसवाड़ा\इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 26 Dec 2012 12:19 PM IST
विज्ञापन
curfew in banswara

शहर में फायरिंग, झड़प और पथराव की घटना के बाद मंगलवार सुबह एक बार फिर तनाव फैलने के चलते प्रशासन ने शहर में निषेधाज्ञा लगा दी है। पुलिस ने बीते 24 घण्टे के घटनाक्रमों पर पांच मामले दर्ज कर कुल नौ जनों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


मालूम हो कि सोमवार रात दो गुटों मे झड़प के दौरान छह राउंड गोलियां चली और जमकर पथराव हुआ। इसमें एक पुलिसकर्मी को चोट भी आई। इसके बाद मंगलवार को सड़कों पर प्रदर्शन और गली-मोहल्लों में पथराव होने, सब्जी मण्डी में तोड़फोड़ और एक राहगीर से मारपीट के बाद प्रशासन ने शहर में निषेधाज्ञा लागू कर दी।
विज्ञापन


जिला मजिस्ट्रेट व पुलिस अधीक्षक दोपहर बाद शहर के प्रभावित इलाकों में गए तथा लोगों से बातचीत की। जानकारी के बाद उदयपुर के डीसी सुबोध अग्रवाल व आईजी टी.सी. डामोर भी बांसवाड़ा पहुंचे तथा अधिकारियों के साथ हालात की समीक्षा की। झड़प के दौरान पाला सब्जी मण्डी में सब्जी की लारियां उलटने और तोड़फोड़ की घटनाएं हुई। इस दौरान उपद्रवियों ने उन्हें रोकने आए दो-तीन कारोबारियों की पिटाई कर दी। उपद्रवी ने महिलाओं से बदतमीजी की। पाला पुल के पास राहगीर की पिटाई भी कर दी गई। पुलिस ने व्यक्ति को छुड़ाया और उसे एएसपी अस्पताल ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed