{"_id":"5b7fdf6342c7924676416ecb","slug":"curfew-imposed-in-malpura-of-rajasthan-after-beaten-kanwariya","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान के मालपुरा में आगजनी और पत्थरबाजी के बाद लगा कर्फ्यू, कांवड़ियों से हुई थी मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान के मालपुरा में आगजनी और पत्थरबाजी के बाद लगा कर्फ्यू, कांवड़ियों से हुई थी मारपीट
भाषा, जयपुर
Updated Fri, 24 Aug 2018 04:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में टोंक जिले के तनावग्रस्त मालपुरा थाना क्षेत्र में आज आगजनी और पत्थरबाजी की ताजा घटना के बाद कर्फ्यू लगा दिया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोरधन सोकरिया ने बताया कि आज सुबह कुछ लोग बाजार में टोलियां निकाल रहे थे। इस दौरान पत्थरबाजी की घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने एक दुकान में आग लगा दी। पुलिस ने उन्हें खदेड़ने के लिए हल्का बल प्रयोग भी किया।
विज्ञापन
स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए प्रशासन ने कस्बे में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा दिया है। गौरतलब है कि गुरुवार कांवड़ यात्रा के दौरान एक धार्मिक स्थल के बाहर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया था जिसमें करीब पंद्रह कांवड़िए घायल हो गए थे।
विज्ञापन
घटना से गुस्साए लोगों ने एक कार को आग के हवाले कर दिया था। प्रशासन ने स्थिति को काबू में करने के लिए क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू कर इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया था।
विज्ञापन