फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Criminal who demanded extortion of Rs 20 lakh from a businessman arrested in Dholpur

Rajasthan: व्यापारी से 20 लाख की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, 4 महीने से पुलिस कर रही थी तलाश

Sun, 22 Oct 2023 08:51 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 22 Oct 2023 08:51 PM IST
सार

व्यापारी से 20 लाख की रंगदारी मांगने वाले बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी चार महीने से पुलिस को चकमा दे रहा था।

विज्ञापन
Criminal who demanded extortion of Rs 20 lakh from a businessman arrested in Dholpur
पकड़ा गया आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धौलपुर जिले की निहालगंज थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए व्यापारी से 20 लाख की रंगदारी मांगने वाले बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बदमाश ने 27 जुलाई को फोन के जरिए खाद व्यापारी से 20 लाख की रंगदारी मांगी थी। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


प्रभारी भोजाराम ने बताया कि 27 जुलाई को मोबाइल फोन के जरिए एक व्यापारी से 20 लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई थी। रंगदारी न देने पर व्यापारी को जान से मारने की धमकी दी गई थी। एसपी मनोज कुमार ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सीओ सिटी सुरेश सांखला के नेतृत्व में टीम का गठन किया था। आरोपी द्वारा कई बार व्यापारी को रंगदारी लेने के लिए अलग-अलग जगह पर बुलाया गया था। व्यापारी के पास फोन आने के बाद हर बार पुलिस की टीम आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए रवाना हुई थी, लेकिन वह चकमा देकर फरार हो गया। 
विज्ञापन


आरोपी से की गई पूछताछ

थाना प्रभारी ने बताया कि मुखबिर की सूचना के बाद आरोपी की पहचान विशाल (26) पुत्र रामभरोषी निवासी मानपुर थाना कौलारी के रूप में हुई। सूचना पर थाने के सब इंस्पेक्टर गंभीर सिंह, साइबर सेल प्रभारी राजकुमार मीणा, कांस्टेबल जितेंद्र कुमार और संतोष को आरोपी की गिरफ्तारी के लिए भेजा गया था। निहालगंज थाना क्षेत्र से पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उससे मोबाइल बरामद किया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed