{"_id":"58d51fd84f1c1b1a191a1504","slug":"the-old-lady-took-the-padded-bag-in-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":" बुजुर्ग महिला को कागज की गड्डी थमा ले गए जेवरात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बुजुर्ग महिला को कागज की गड्डी थमा ले गए जेवरात
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 24 Mar 2017 07:49 PM IST
विज्ञापन
jaipur police
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुर के रामगंज थाना इलाके में एक बुजुर्ग महिला को झांसा देकर तीन बदमाश कागज की गड्डी थमाकर सोने के जेवरात ले गए। वारदात के बाद ठगी की शिकार पीड़िता ने परिजनों को बताया। इसके बाद परिजनों ने रामगंज थाने पहुंचकर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।
रिपोर्ट के अनुसार ठगी की वारदात हीदा की मोरी, रामगंज निवासी अवतार कौर के साथ हुई। 65 वर्षीय अवतार कौर गुरुवार शाम को बाजार में खरीददारी करने गई थी। जहां रामगंज चौपड़ पर सब्जी वाले खंदे के पास एक युवक मिला। जिसने पीड़िता अवतार कौर से बातचीत करनी शुरु कर दी और कहा कि उसके पास पैसे नहीं है। इस वजह से वह अपने घर किशनगढ़ नहीं जा पा रहा है। यदि आप कुछ रुपए देकर मदद कर दो तो वह घर चला जाएगा।
पीड़िता अवतार कौर ने इंकार कर दिया। तभी कुछ देर बाद दो अन्य युवक और वहां आ गए। उन्होंने अवतार कौर कको बातों में फंसाया और एक कपड़े में रुपए होने की कहकर पीडि़ता को थमा कर धोखे से सोने के कंगन व अगूंठी निकाल कर ले गए। बदमाशों के बाद पीडि़ता ने कपड़ा खोल कर देखा तो उसे कागज की गड्डी मिली। जिसके चलते पीड़िता थाने पहुंची और मामला दर्ज करवाया।