{"_id":"58d28ae64f1c1b2f4a1a41e5","slug":"lady-don-anuradha-on-production-warrant-in-sikar","type":"story","status":"publish","title_hn":" सीकर में प्रोडक्शन वारंट पर लेडी डाॅन अनुराधा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीकर में प्रोडक्शन वारंट पर लेडी डाॅन अनुराधा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 22 Mar 2017 08:04 PM IST
विज्ञापन
sikar police
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आनंदपाल गैंग से जुड़ी लेडी डाॅन अनुराधा को सीकर जिले की कोतवाली थाना पुलिस ने जयपुर सेंट्रल जेल से प्राॅडक्शन वारंट पर लिया। पुलिस ने एक मुकदमे में गिरफ्तार अनुराधा को सीकर में बुधवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। कोर्ट से जेल के बीच लाने—ले जाते वक्त पुलिस की भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।
कोतवाली थानाप्रभारी मदनलाल कड़वासरा ने बताया कि सीकर शहर के सर्राफा व्यापारी विनोद सर्राफ के अपहरण के मामले में अनुराधा ने फर्जी सिम का उपयोग किया था। इसके चलते उसके खिलाफ कोतवाली थाने में मामला दर्ज था। इस मामले में उसे जयपुर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया गया। बुधवार को कोर्ट में पेश करने के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजने का आदेश दिया।