{"_id":"58b7d5c64f1c1b965e832c13","slug":"intoxicated-temple-priest-in-bharatpur-steal-monk-arrested-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरतपुर में पुजारी को नशीला पदार्थ खिलाकर मंदिर में चोरी, यूपी में साधु गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भरतपुर में पुजारी को नशीला पदार्थ खिलाकर मंदिर में चोरी, यूपी में साधु गिरफ्तार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 03 Mar 2017 10:37 AM IST
विज्ञापन
भरतपुर
- फोटो : bharatpur
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरतपुर जिले के उच्चैन कस्बे में पुजारी को नशीला पदार्थ खिलाकर एक मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले साधु को पुलिस ने उत्तरप्रदेश के लखीमपुर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक भरतपुर कैलाश चन्द्र विश्नोई ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी भोलादास उर्फ सोहनदास है, जो कि महोली धौरहरा खीरी जिला लखीमपुर खीरी, उत्तरप्रदेश का रहने वाला है।
विज्ञापन
मामले के तहत 16 फरवरी, 2017 को दो अज्ञात व्यक्ति साधू का भेष रखकर सीताराम मन्दिर रहीमपुर थाना उच्चैन पर आए और प्रसाद के रूप में मन्दिर के पुजारी संत द्विव्यानन्द व उनके चेलेे भोला को कुछ नशीला पदार्थ खिलाया। जिससे पुजारी व उनका चेला बेहोश हो गये और रात्रि को मन्दिर का सामान व रूपयों, तथा रसोई का सामान सलेन्डर, चूल्हा को गाडी में भरकर ले गये। इस संबंध में उच्चैन थाने में मुकदमा दर्ज कर पड़ताल शुरू की गई।
विज्ञापन
एसपी विश्नोई ने बताया कि पुलिस अधीक्षक एडीएफ भरतपुर सतीष जांगिड के निर्देशन में व वृताधिकारी बयाना हिमांशु शर्मा के नेतृत्व में थानाधिकारी थाना उच्चैन मुकेश कुमार ने एक टीम गठित कर अज्ञात साधू के बारे में पतारसी की गई। आस-पास साधुयों के सम्भावित ठिकानों के बारे में जानकारी की गई तथा घटना में काम में ली गई गाड़ी सेन्ट्रो कार नम्बर यूपी 14 एई 1032 का होना सामने आया। जिस पर गाड़ी के रजिस्ट्रेशन मालिक के बारे में जानकारी करते हुए गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, हरिद्वार, ऋषिकेश, अमरोहा, तलाश करते हुये लखीमपुर खीरी नेपाल बोर्डर धौरेहरा क्षेत्र से बाबा भोलादास उर्फ सोहनदास पुत्र परसराम निवासी महोली धौरहरा जिला लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश) के पास होना पाया गया।
विज्ञापन
एसपी के मुताबिक मामले के आरोपी भोलादास उर्फ सोहनदास पुत्र परसराम निवासी महोली धौरहरा जिला लखीमपुर खीरी को गिरफ्तार किया गया है तथा आरोपी से गहनतापूर्वक पूछताछ जारी है।