{"_id":"58d12da74f1c1be5431a35dd","slug":"hotel-haat-rabbani-seals-on-the-charge-of-serving-beef-for-demonstration-on-government-hostel-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल के समर्थन में उतरे मुस्लिम सगठन, बीफ परोसने के मामले में दी सफाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होटल के समर्थन में उतरे मुस्लिम सगठन, बीफ परोसने के मामले में दी सफाई
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 21 Mar 2017 08:04 PM IST
विज्ञापन
protest in jaipur for seize hotel
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंधीकैंप इलाके में रविवार को होटल हयात रब्बानी में बीफ परोसने के आरोप में हुए हंगामे के बाद नगर निगम द्वारा होटल सील करने की कार्रवाई ने तूल पकड़ लिया। मंगलवार को मुस्लिम व अन्य संगठन होटल संचालक नईम रब्बानी के समर्थन में उतर गए और गर्वनमेंट हॉस्टल स्थित शहीद स्मारक पर विरोध प्रदर्शन किया।
जिसमें संगठनों के प्रतिनिधियों ने संबोधित करते हुए होटल में बीफ परोसने का मनगढंत आरोप लगाने की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। नईम रब्बानी ने कहा कि रविवार रात को होटल के कर्मचारियों ने भोजन में मीट बनाया था। जिसे कर्मचारी कासिम बाहर कचरा पात्र में फेंकने गया था। तभी बाहर मौजूद कमल दीदी ने मीट के अवशेष देखकर कर्मचारी कासिम से नाम पूछा और फिर बीफ परोसने का आरोप लगाते हुए अपने समर्थकों के साथ होटल में घुस गई।
वहां रिसेप्शन पर मौजूद मैनेजर वसीम से हाथापाई की। इसके बाद स्थानीय पार्षद के प्रभाव में नगर निगम ने होटल सील कर दिया। नईम का कहना है कि कमल दीदी और उनके कार्यकर्ताओं ने मनगढंत तरीके से गाय का मीट परोसने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
उधर, पुलिस ने मामले में कासिम व वसीम को हिरासत में ले लिया। वहीं, मीट के अवशेष को सिंधीकैंप थाना पुलिस ने एफएसएल में जांच के लिए भिजवाए है। नईम की ओर से भी सिंधीकैंप थाने में कमल दीदी और स्थानी पार्षद के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। जिसमें कार्रवाई की मांग की है।