फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Five men arrested in Manoharpur in two cars, accused in murder case of police constable in jaipur

दो कारों में पकड़े गए पांच हथियारबंद बदमाश,सिपाही के हत्यारे निकले 

Fri, 24 Mar 2017 03:47 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Fri, 24 Mar 2017 03:47 PM IST
विज्ञापन
Five men arrested in Manoharpur in two cars, accused in murder case of police constable in jaipur
Arrest - फोटो : Demo pic
जयपुर जिले के मनोहरपुर थाना पुलिस ने गुरूवार रात को जयपुर से दिल्ली की तरफ जा रहे दिल्ली व हरियाणा के पांच बदमाशों को मनोहरपुर टोल के पास धरदबोचा। दो लग्जरी कारों में सवार होकर आए इन बदमाशों के पास पिस्टल व कारतूस भी मिलना बताया जा रहा है। 
विज्ञापन


जयपुर ग्रामीण एसपी डॉक्टर रामेश्वर सिंह ने बताया कि सात—आठ साल पहले हरियाणा के एक बदमाश को छुड़वाने के लिए वीकेआई क्षेत्र में पुलिस पर हमला किया था जिसमें शहर पुलिस के सिपाही विक्रम सिंह की गोली लगने से मौत हो गई थी। इसी मामले की पेशी के लिए यह गैंग हाईकोर्ट में पेशी पर आई थी। यह हरियाणा के छैलू गैंग के सदस्य बताए जा रहे है जिनके खिलाफ दिल्ली व हरियाणा में भी कई मामले दर्ज है।
विज्ञापन


जयपुर कमिश्नरेट में डीसीपी क्राइम विकास पाठक के निर्देशन में काम कर रही सीआईयू टीम को सूचना मिली थी कि हरियाणा के कुछ बदमाश हथियार लेकर जयपुर से हरियाणा के लिए निकले है। जानकारी मिलने पर एसपी जयपुर ग्रामीण डॉक्टर रामेश्वर सिंह ने मनोहरपुर पुलिस को नाकाबंदी करवाने के निर्देश दिए। तब मनोहरपुर टोल के पास दोनों लग्जरी कारों को रोक कर तलाशी ली तो पांच लोगों के पास दो पिस्टल व तेरह कारतूस मिले। तब पुलिस ने उनको हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस थाने में हुई पूछताछ में सामने आया कि विश्वकर्मा में पुलिस कांस्टेबल विक्रम सिंह की हत्या के मामले सजायाफ्ता है, जो जमानत पर बाहर चल रहे थे। गुरूवार को इनकी जयपुर हाईकोर्ट में पेशी थी। पेशी से लौटते समय इन्हें पकड़ा गया। पांचों लोगों के पास जो हथियार मिले है उनका जम्मू—कश्मीर का लाइसेंस है उसकी जांच की जा रही है। इन आरोपियों में एक रिटायर्ड फौजी भी शामिल है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed