{"_id":"58d11d1a4f1c1b2f4a1a2eb2","slug":"etawah-sho-in-kota-arrested-for-taking-bribe-by-acb","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटा में इटावा थाना प्रभारी रिश्वत लेते गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोटा में इटावा थाना प्रभारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 21 Mar 2017 08:11 PM IST
विज्ञापन
etawa sho mahaveer singh
- फोटो : Amar Ujala
कोटा जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने मंगलवार को इटावा थाना प्रभारी महावीर सिंह शेखावत को 20 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से रिश्वत की रकम बरामद कर ली गई है।
एसीबी सूत्रों के मुताबिक उनके खिलाफ शराब के ठेकेदार अरविंद सिंह ने एसीबी में शिकायत दर्ज करवाई थी जिसमें बताया कि इटावा थाना प्रभारी शराब की दुकान चलाने की एवज में उनसे बंधी लेते है। इस बार वह 20 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहे थे। इससे परेशान होकर अरविंद ने एसीबी में सूचना दी। दो दिन पहले शिकायत का सत्यापन होने पर एसीबी ने अरविंद सिंह को मंगलवार शाम को रिश्वत की रकम देकर थाना प्रभारी के पास भेजा। जहां रकम लेने पर इशारा मिलते ही एसीबी की टीम ने थानाप्रभारी महावीर सिंह को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।