{"_id":"58d0ecd84f1c1b2e4a1a317d","slug":"blood-donation-by-policemen-on-the-date-of-death-of-martyr-constable-khumaram","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद जवान की पुण्य तिथि पर एसपी ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद जवान की पुण्य तिथि पर एसपी ने किया रक्तदान
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 21 Mar 2017 04:22 PM IST
विज्ञापन
Sp paris deshmukh
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागौर जिले में ठीक एक साल पहले 21 मार्च 2016 को गुढ़ा भगवानदास के पास कुख्यात आनंदपाल व उसके साथियों से मुठभेड़ में गोली लगने से शहीद हुए कांस्टेबल खुमाराम की आज पहली पुण्यतिथि है। इस अवसर पर नागौर जिले में पुलिसकर्मियों ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया।
जिसमें नागौर एसपी परिस देशमुख ने ना केवल रक्तदान शिविर का आयोजन करवाया बल्कि खुद ने रक्तदान भी किया। पुलिस लाइन में आयोजित शिविर में सैकड़ों पुलिसकर्मियों ने रक्तदान का शहीद कांस्टेबल को श्रद्धांजलि अर्पित की। ज्ञातव्य है कि करीब डेढ़ साल पहले पुलिस पर हिरासत से भागने के बाद उसकी धरपकड़ के लिए नागौर जिले में स्पेशल कमांडो टीम को नाकाबंदी में तैनात किया गया था। पिछले साल 21 मार्च को आनंदपाल व उसके गिरोह के साथी पुलिस के डर से भाग रहे थे।
तब गुढ़ा भगवानदास गांव में नाकाबंदी के दौरान तैनात पुलिस दल ने आनंदपाल की गाड़ी को पीछाकर रुकवाने की कोशिश की तो आनंदपाल व उसके साथियों ने फायरिंग कर दी। जिसमें गोली लगने से कांस्टेबल खुमाराम शहीद हो गया था।