फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   After divorce, wife was sent to whatsup and on Facebook, these porn messages

तलाक के बाद भेज रहा था यह शख्स अश्लील मैसेज

Tue, 21 Mar 2017 04:08 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Tue, 21 Mar 2017 04:08 PM IST
विज्ञापन
After divorce, wife was sent to whatsup and on Facebook, these porn messages
jawahar nagar - फोटो : Vishnu Sharma
जयपुर में एक ऐसे व्यक्ति को जवाहर नगर थाना पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया है, जो कि तलाक के बाद भी पूर्व पत्नी को व्हाट्स अप और फेसबुक पर अश्लील मैसेज भेजकर परेशान कर रहा था। यही नहीं पत्नी व उसके परिवार को बदनाम करने की धमकियां दे रहा था।
विज्ञापन


जयपुर कमिश्नरेट में पूर्व जिले के जवाहर नगर थानाप्रभारी जितेंद्र गंगवानी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी नुसरत चौधरी है, जो कि ब्रह्पुरी इलाके में जयसिंहपुरा खोर में रहता है। आरोपी के खिलाफ उसकी पत्नी ने गत दिनों जवाहर नगर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया था। जिसमें बताया कि वह मूल रुप से भोपाल की रहने वाली है और अब जवाहर नगर में रह रही है।
विज्ञापन


उसने वर्ष 2000 में शारदा कॉलोनी, जयसिंहपुरा खोर निवासी नुसरत चौधरी से निकाह किया था। इसके बाद दोनों में तलाक हो गया। पीड़िता की एक बेटी उसके साथ रहती है, जबकि बेटा पति नुसरत के साथ रहने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि पिछले कुछ अरसे से नुसरत उसे व्हाट्सअप और फेसबुक पर अश्लील और आपत्तिजनक मैसेज भेजकर परेशान कर रहा था। वह उसे और उसके परिवार को बदनाम करने की धमकियां दे रहा था। तब परेशान होकर पत्नी ने मुकदमा दर्ज करवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed