फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Crime:Two miscreant bikers thrown Petrol bomb into a house in Jodhpur, CCTV footage

Crime:सीएम के गृह जिले जोधपुर में बदमाशों ने घर में फेंके दो जलते पेट्रोल बम, CCTV में दिखे बाइक सवार दो बदमाश

Mon, 13 Feb 2023 02:39 PM IST
नीरज शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: नीरज शर्मा Updated Mon, 13 Feb 2023 02:39 PM IST
सार

जोधपुर में बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने एक घर के अंदर दो जलते हुए पेट्रोल बम फेंककर दहशत फैला दी। घटना 12वीं रोड मसूरिया भाटों का बास निवासी उर्मिला राठी के यहां हुई।
 

विज्ञापन
Crime:Two miscreant bikers thrown Petrol bomb into a house in Jodhpur, CCTV footage
सीएम के गृहजिले जोधपुर में बदमाशों ने घर में फेंके दो जलते पेट्रोल बम - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

मुख्यमंत्री और गृहमंत्री अशोक गहलोत के खुदके गृह जिले जोधपुर में भी कानून व्यवस्था के हालात ठीक नहीं हैं। दो अज्ञात बदमाश आधी रात एक घर में जलते पेट्रोल बम फोड़कर मोटरसाइकल से रफूचक्कर हो गए। इससे घर के साथ ही कॉलोनी के लोगों में भी दहशत फैल गई। मामला जोधपुर शहर के देव नगर थाना क्षेत्र के मसूरिया भाटों का बास में 11 और 12 फरवरी की करीब साढ़े 3 बजे का है। पीड़ित पक्ष की ओर से देवनगर पुलिस थाने में सोमवार को मामला दर्ज करवाया गया।
विज्ञापन


CCTV फुटेज आया सामने

पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक तौर पर यह मामला रुपयों के लेन-देन के विवाद का नज़र आ रहा है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को मिल गया है। जिसमें दो अज्ञात मोटरसाइकल सवार घर के कुछ आगे मोटरसाइकिल लगाकर खड़े होते हैं, फिर पेट्रोल बम की दो बोतल एक युवक अपने पास से निकालता है।  एक-एक कर दोनों बोतलों में आग लगाई जाती है। फिर दोनों बदमाश एक-एक बोतल बम अपने हाथ में पकड़ कर घर के सामने जाते हैं और  एक-एक कर दोनों बदमाश घर में जलते हुई पेट्रोल बम की बोतलें फेंक देते हैं। इसके बाद बिना देरी के दोनों मोटरसाइकिल से फरार हो जाते हैं।
विज्ञापन


घर की दीवारें काली हो गईं, चारों तरफ कांच की बोतल फूटकर बिखर गई

ये घटना जोधपुर शहर के देव नगर थाना क्षेत्र के मसूरिया भाटों का बास में हुई। पीड़ित पक्ष की ओर से सोमवार को दर्ज कराए गए मामले के मुताबिक पुलिस इसे प्रारंभिक तौर पर रुपए के लेन-देन से जुड़े विवाद में डराने के लिए की गई वारदात मानकर चल रही है। मामले में पीड़ित महिला उर्मिला राठी ने रिपोर्ट देकर बताया कि 11 फरवरी की रात लगभग 3.30 पर कुछ अज्ञात व्यक्ति बाइक पर आए और उन्होंने मेरे घर पर पेट्रोल बम बनाकर फेंक दिया। इस हमले से धमाका हुआ,  घर की दीवारें काली हो गई हैं और घर के अंदर चारों तरफ कांच की बोतल फूटकर बिखर गई।  पुलिस अब बाइक के नंबरों, बदमाशो के हुलिए और अभय कमांड में रिकॉर्ड शहर की सड़कों के अन्य सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले लगा कोई शादी का आतिशी पटाखा आकर गिर गया होगा

धमाके की आवाज सुनकर डरी शिकायतकर्ता ने बताया कि हादसे के वक्त घर के अंदर और बाहर भी कई वाहन रखे थे। घर के अंदर उनका अंदर बेटा पढ़ाई कर रहा था। अचानक धमाके की आवाज सुनकर घरवाले गेट खोलकर बाहर आए, तो देखा यहां कुछ जल रहा था। पहले लगा जैसे कोई शादी में हुई आतिशबाजी का पटाखा जलता हुआ आ गया होगा, लेकिन जब कांच की बोतलें बिखरी हुई मिलीं, तो शिकायत दर्ज कराई।


जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा- एसीपी

इस पूरे घटनाक्रम को लेकर जोधपुर के प्रतापनगर एसीपी प्रेम कुमार ने बताया प्रारंभिक तौर पर पैसों के लेनदेन की वजह सामने आई है। जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed